फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Four km jam on highway toll plaza, thousands of vehicles stranded for hours

हाईवे टोल प्लाजा पर चार किमी जाम, घंटों फंसे रहे हजारों वाहन

Fri, 15 May 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Four km jam on highway toll plaza, thousands of vehicles stranded for hours
लखनऊ संपादक महोदय के ध्यानार्थ उन्नाव के नवाबगंज टोल प्लाजा पर कानुपर से लखनऊ जाने वाले लेन पर लग - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर 15 में से सिर्फ चार लेन ही खोले जाने से जाम लग रहा है। प्लाजा पर वाहनों की तीन से चार किमी लाइनें लगी रहती हैं। फास्टैग लेन का भी यही हाल है। वाहन चालकों को टोल प्लाजा पार करने में एक से डेढ़ घंटे का वक्त लगता है। गुरुवार को भी यही हाल रहा। हजारों वाहनों में सवार लोग कई घंटे तक गर्मी और प्यास से बेहाल रहे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते बंद किया गया लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित टोल प्लाजा को 20 अप्रैल से फिर खोल दिया गया था। लेकिन टोल प्लाजा प्रबंधन ने कानपुर और लखनऊ की ओर जाने वाली सिर्फ 2-2 लेन को ही खोला है। इनमें एक-एक लेन फास्टैग की और एक-एक कैश लेन है। वाहनों की आवाजाही बढ़ने के बावजूद आवागमन की लेन न बढ़ाए जाने से जाम की स्थिति बनी रहती है। हालत यह है कि वाहन चालकों को टोल प्लाजा पार करने में एक से डेढ़ घंटे का वक्त लगता है। दिन में तेज धूप में वाहन सवार लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। गुरुवार को भी टोल प्लाजा पर पूरे दिन वाहनों की तीन से चार किमी लंबी कतारें लगी रहीं। फास्टैग लेन में भी सर्वर कई बार मुसीबत बना।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर घंटों जाम के दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंंग की भी अनदेखी कर रहे हैं। बसों व अन्य वाहनों में बैठे लोग गर्मी, प्यास व भूख से परेशान होकर छांव और पानी की तलाश में वाहनों से उतर जाते हैं। इनमें तमाम वह श्रमिक व उनके परिवार होते हैं जो लॉकडाउन के कारण दूसरे प्रांतों में फंसे थे और अब घर वापसी कर रहे हैं। जाम में फंसे वाहनों में प्रवासियों को लेकर जा रहे वाहन भी होते हैं। प्लाजा पर खीरा, ककड़ी, चना, पानी व अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाले युवक व बच्चे इन श्रमिक वाहनों में भी जाते हैं। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ आशियाना निवासी महेंद्र सिंह गुरुवार दोपहर कानपुर जा रहे थे। फास्टैग होने के बाद भी वह करीब 45 मिनट जाम में फंसे रहे। धीरे-धीरे गाड़ी लेकर बूथ पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था से समय और पेट्रोल दोनों का नुकसान है। अयोध्या नगर निवासी विवेकानंद शुक्ला कानपुर में भर्ती एक बीमार रिश्तेदार को देखने गए थे। जाते समय उन्हे टोल पार करने में 30 मिनट लगे जबकि वापसी में भी जाम से जूझना पड़ा। उन्होंने बताया कि जब टोल टैक्स पूरा लिया जाता है तो लोगों की सहूलियत का भी ध्यान रखा जाए। बिहार प्रांत के छपरा निवासी शेखर कुमार अपने परिवार के साथ कार से राजस्थान से वापस बिहार जा रहे थे। वह भी भीषण गर्मी में टोल प्लाजा पर करीब 40 मिनट फंसे रहे। उन्होंने बताया कि अब वाहनों की संख्या बढ़ी है तो आवागमन की लेनों को भी बढ़ाना आवश्यक है। गोरखपुर सिटी निवासी व्यवसायी जीतू अपने व्यापार के सिलसिले में कानपुर जा रहे थे। वह भी 40 मिनट तक जाम में फंसे रहे। उन्होंने बताया कि फास्टैग होने के बाद भी जाम में फंसना पड़ा। बताया कि वाहनों की संख्या को देखते हुए अन्य बंद लेन खोल देना चाहिए।

टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सरकार से जारी एडवाइजरी के मुताबिक 33 प्रतिशत लेनों को ही खोला जाना है। इससे चार लेनों से ही वाहनों को निकाला जा रहा है। बताया कि जाम लगने पर कुछ अन्य लेन भी खोल दिए जाते हैं। गाइडलाइन के अनुसार ही आधे स्टाफ की मदद से काम चलाया जा रहा है। टोल में स्टाफ की संख्या 130 है। वर्तमान में केवल 67 से ही काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed