फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Four killed in accidents, including 16 mother-daughter injured

हादसों में चार की मौत, मां-बेटी समेत 16 घायल

Tue, 16 Feb 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 16 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Four killed in accidents, including 16 mother-daughter injured

सड़क हादसों में वृद्धा समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो को लखनऊ ट्रामासेंटर रेफर किया गया है। आसीवन थानाक्षेत्र में एक दूसरे को ओवरेटक करने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्राली ने एक बाइक, साइकिल और टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वृद्धा और भांजे की मौत हो गई जबकि बेटी की हालत गंभीर है। इसी हादसे में आसीवन थाना के साइकिल सवार चौकीदार की मौत हो गई जबकि टेंपो में बैठी मां-बेटी समेत नौ लोग घायल हुए हैं। सोहरामऊ थानाक्षेत्र में कार की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई।

विज्ञापन

लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर आसीवन कसबा के पास मियागंज से बांगरमऊ की ओर जा रहे दो ईंट भट्ठा के ट्रैक्टर चालकों में एक दूसरे को ओवरटेक करने की होड़ ने तीन लोगों की जिंदगी छीन ली। ओवरटेक करते समय एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बांगरमऊ की ओर से मियागंज की ओर जा रही बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार फतेहपुर चौरासी के सैंता गांव निवासी सहजाद (28) और उसकी नानी अजमा (62) की मौत हो गई जबकि अजमा की बेटी अफसाना (24) गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के समय तीनों अपने अच्छेपुर किरमिली गांव निवासी बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे ट्रैक्टर ने आसीवन थाने में तैनात बीरूगढ़ी गांव निवासी चौकीदार अजमुद्दीन (35) को रौंदते हुए विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो में टक्कर मार दी। अजमुद्दीन की मौके पर मौत हो गई जबकि टेंपो खंती में पलटने से उसमें बैठी आसीवन निवासी गुड्डी (36) उसकी बेटी अंजली (16), मुश्ताक (45), कायमपुर निंबरवारा के सुरेंद्र (45), सबलगड़ी के छोटेलाल (45), आसीवन के शुएब (45) उनका बेटा एहतशाम (12), उदशाह की बीनू (21), सबलगढ़ी के सालिकराम (42) घायल हो गए। सूचना पर आसीवन थानाध्यक्ष आरएल पटेल मौके पर पहुंचे घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया और अन्य घायलों का इलाज शुरू किया।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार इनोवा कार की टक्कर से इसी थानाक्षेत्र के बाबाखेड़ा गांव निवासी किशनलाल (50) की मौत हो गई। असोहा थानाक्षेत्र में वैन की टक्कर से स्कूटी सवार वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। असोहा-कालूखेड़ा मार्ग पर हुए इस हादसे में सरैयां प्राचीन गांव निवासी स्कूटी चालक सुशील (36) और निमैचा गांव निवासी सत्य नारायण (70) हादसे के बाद वैन खंती में पलट गई। इससे पंसरिया गांव निवासी वैन सवार अरविंद (19) और अनुज (20) भी घायल हो गए। अनुज ने बताया कि गांव में ही रहने वाले जितेंद्र की बहन बरीक्षा में सोहरामऊ के दतौली गांव जा रहा था।  इसी दौरान हादसा हो गया। बीघापुर थानाक्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में बदलीखेड़ा गांव निवासी रामशंकर (70) और सदर कोतवाली के बौनामऊ गांव निवासी नाती सर्वेंद्र (19) और साथी वनोद (22) घआयल हो गए। सर्वेंद्र ने बताया कि उसके बड़े भाई अरविंद की शादी है। वह नाना के साथ कार्ड बांटने आकमपुर जा रहे थे। तभी घाटमपुर चौराहा के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed