फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Four including brother and sister injured in van collision with dumper

Unnao News: डंपर की टक्कर से वैन सवार भाई-बहन सहित चार घायल

Thu, 27 Feb 2025 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Four including brother and sister injured in van collision with dumper
सफीपुर। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर डंपर की टक्कर से वैन सवार चार लोग घायल हो गए। सभी लोग चौथी लेकर जा रहे थे। पीछे चल रही दूसरी कार में सवार लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मसवासी गांव निवासी शिवचरण रावत की बेटी शशि का विवाह फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के साल्हेपुर पुरवा गांव निवासी राधेश्याम से हुआ था। बेटी की चौथी लेने पिता और अन्य परिजन वैन से साल्हेपुर पुरवा जा रहे थे। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर कोतवाली के नौबतपुर गांव के पास सफीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने वैन में टक्कर मार दी। घटना में शिवचरण की बेटी कोमल (20), साला मंगतखेड़ा निवासी दिनेश का बेटा राज (17), बेटी रजनी (15) और कार चालक शुक्लागंज निवासी सुजीत (35) घायल हो गए। घायलों को दूसरी कार सवार लोगों ने सीएचसी भेजा, वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। शिवचरण ने बताया कि 24 फरवरी को बेटी की शादी हुई थी। कोतवाल श्यामनारायण सिंह ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान हो गई है। उसे जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed