{"_id":"68f5327d9ff663dc1d04c866","slug":"four-doctors-were-deployed-24-hours-a-day-in-the-emergency-room-for-three-days-unnao-news-c-221-1-sknp1054-138908-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तीन दिन चार डॉक्टरों की इमरजेंसी में 24 घंटे तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तीन दिन चार डॉक्टरों की इमरजेंसी में 24 घंटे तैनाती
विज्ञापन
- अस्थि, बाल और ईएनटी सर्जन भी ऑन कॉल रहेंगे उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। दिवाली पर सभी डॉक्टरों को आवास पर रुकने के निर्देश जारी हुए हैं। जिला अस्पताल और सीएचसी में 24 घंटे इलाज की सुविधा रहेगी। तीन दिन तक चार डॉक्टरों की अलग अलग समय में इमरजेंसी में 24 घंटे तैनाती रहेगी।
इसमें 20 , 21 और 22 अक्तूबर को ईएमओ डॉ.दिलीप अग्रवाल, डॉ.महेंद्र, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. आशीष सक्सेना और डॉ.महेंद्र सिंह की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.बृज कुमार और ईएनटी सर्जन डॉ.निरुपम अवस्थी 20 अक्तूबर को ऑन काॅल ड्यूटी पर रहेंगे। 21 अक्तूबर को सर्जन डॉ.संजय वर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.अमित श्रीवास्तव ऑन ऑल ड्यूटी करेंगे।
22 अक्तूबर को डॉ.घनश्याम सतीजा, डॉ.शोभित अग्निहोत्री और डॉ.विवेक गुप्ता ड्यूटी पर रहेंगे। सीएमएस डॉ.राजीव गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी किसी प्रकार की समस्या होने पर 8005192800 पर फोन कर सकते हैं। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम नंबर पर मरीज 0515- 2840512 पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इंसेट-1
स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजाम
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस अलर्ट है। जीआरपी एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि रात की गश्त बढ़ाई गई है। प्लेटफार्म पर बेवजह मौजूद लोगों से पूछताछ भी की जा रही है और संदिग्ध लोगों के बैग भी चेक किए जा रहे हैं। यात्रियों को ट्रेन में बैठने व अन्य किसी तरह की समस्या न हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। किसी प्रकार की समस्या होने पर 9454404435 पर संपर्क कर सकते हैं।
रोडवेज बस पूछताछ के लिए डायल करें टोल फ्री
दिवाली पर लखनऊ- कानपुर, दिल्ली, पुरवा, मौरावां, भगवंतनगर आदि रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। वहीं लोकल रूट पर चार अतिरिक्त बसें भी लगाई गई हैं। एआरएम गिरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि किसी प्रकार की समस्या होने पर यात्री बस स्टेशन पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800 1800 151 पर संपर्क कर सकते हैं, या मोबाइल नंबर 9412230512 संपर्क कर सकते हैं।
-- --
बिजली समस्या के लिए कंट्रोलरूम नंबर-9415099014
स्वास्थ्य विभाग के नंबर-8005192800
सीएमओ कार्यालय का कंट्रोलरूम नंबर-0515-2840512
रेलवे समस्या के लिए-9454404435
रोडवेज समस्या के लिए-18001800151 व 9412230512