{"_id":"ad9a66ad95a3e1c228f1964f02a00544","slug":"four-death-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चार की मौत, बीस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में चार की मौत, बीस घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 08 Mar 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। दो दिनों में जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि बीस लोग घायल हो गए। अचलगंज थानाक्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके बेटे और भांजे समेत चार लोग घायल हो गए। आसीवन थानाक्षेत्र में रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि बस चालक समेत सात यात्री घायल हुए।
अचलगंज: उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। एक बाइक में सवार अचलगंज थानाक्षेत्र के बेथर गांव निवासी अरविंद (30) की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी मोहित यादव (21) और अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक में सवार शुक्लागंज के ब्रह्मनगर मोहल्ला निवासी अनूप तिवारी (30) उनका बेटा जतिन तिवारी (3) और भतीजा तनु शुक्ला (20) साथ में बैठा भांजा तनु शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। तनु की नाजुक हालत को देखते हुए कानपुर रेफर किया गया है।
मियागंज: आसीवन थानाक्षेत्र में बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर आसीवन के पास शुक्रवार सुबह ट्रक और रोडवेज बस में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कन्नौज के छिबरामऊ निवासी ट्रक चालक उस्मान (32) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरदोई जिले के शहाबुद्दीनपुर मल्लावां निवासी रोडवेज बस चालक हरि सिंह (30) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर आसीवन थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायलों को आनन-फानन स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बस चालक को जिला अस्पताल रेफर किया गया जबकि पंद्रह बस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत को देखते हुए तीन महिलाओं समेत सात लोगों को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामासेंटर भेजा गया है। बस चालक हरि सिंह ने बताया कि वह दिल्ली से लखनऊ जा रहा था। उसके मुताबिक शायद ट्रक चालक नींद में था इसी के चलते हादसा हुआ।
पुरवा: चमियानी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पुरवा कोतवाली क्षेत्र रामापुर गांव निवासी मिश्रीलाल (60) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर शुक्रवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसिरापुर गांव निवासी सुनील (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी की मौत हो गई।