फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Four accused sent to jail in the murder of former village head's husband

Unnao News: पूर्व ग्राम प्रधान के पति की हत्या में चार आरोपी भेजे गए जेल

Tue, 12 Aug 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 12 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Four accused sent to jail in the murder of former village head's husband
फोटो नंबर-30- धमियाना गांव में तैनात पुलिस। संवाद - फोटो : संवाद
औरास (उन्नाव)। धमियाना गांव में घर के पास पड़ा घूरा हटने के बाद शनिवार रात हुई पूर्व प्रधान के पति की हत्या में ग्राम प्रधान सहित चार आरोपियों को सोमवार को जेल भेजा गया। एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। वहीं तीन आरोपी अभी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मारपीट में घायल पूर्व प्रधान की हालत में सुधार है। घर पर होने से लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के धमियाना गांव में पूर्व प्रधान गुड्डी के घर के सामने गांव के मौजूदा प्रधान हरिपाल यादव पक्ष के समरजीत, मोहनलाल और बहादुर तीन साल से घूरा डाल रहे थे। पूर्व प्रधान के पति रामबिलास की शिकायत पर एसडीएम के निर्देश पर छह अगस्त को गठित टीम ने घूरा हटवा दिया था। इसकी रंजिश मानते हुए शनिवार रात नौ बजे दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले थे। मारपीट में डंडा रामबिलास के सिर पर पड़ने से उनकी मौत हो गई थी। पति के बचाव में पूर्व प्रधान गुड्डी और बेटी मोनिका घायल हो गईं थीं।
विज्ञापन

मृतक रामबिलास के भतीजे चंद्रप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान हरिपाल यादव, मोहन, बहादुर, रामू, सर्वजीत, संदीप, अमरजीत और एक नाबालिग सहित आठ पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें हरिपाल यादव, सर्वजीत, अमरजीत, बहादुर और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। सोमवार को बाल अपचारी को संरक्षण में लेने के साथ इन सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है। फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने जिला अस्पताल भेज घायलों का मेडिकल भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया कि रामबिलास के शव का रविवार देर शाम ही ही शव दफन कर दिया गया था। बाल अपचारी को संरक्षण में लेने के साथ चार आरोपियों को जेल भेजा गया है। तीन की तलाश जारी है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। घायलों में शामिल मृतक की पत्नी, बेटी और भतीजे का मेडिकल कराया गया है।

फोटो नंबर-30- धमियाना गांव में तैनात पुलिस। संवाद

फोटो नंबर-30- धमियाना गांव में तैनात पुलिस। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed