फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Four accused arrested for extorting Rs 7 lakh from old man

Unnao News: वृद्ध से सात लाख रुपये की टप्पेबाजी के चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Aug 2025 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 06 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for extorting Rs 7 lakh from old man
उन्नाव। मौरावां के सेवानिवृत्त पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को 19 दिन पहले बैंक ले जाकर टप्पेबाजों ने सात लाख रुपये खाते से निकलवाए थे। मामले का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। सोमवार देर रात पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 5020 रुपये और तीन बाइक मिलीं हैं। वहीं पुलिस गिरोह के दो अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मौरावां थानाक्षेत्र के गुलरिहा गांव निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी रामदास के घर 16 जुलाई को छह युवक पहुंचे थे। उन्होंने अपने को जेसीबी से काम कराने वाला बताकर सस्ते में उनके खेतों को सही कराने का झांसा दिया था। जेसीबी बनवाने के लिए कुछ रुपये की जरूरत की बात कही थी। उसी में दो टप्पेबाज वृद्ध को बाइक में बिठाकर उसे शहर के मोतीनगर मोहल्ला स्थित बैंक लाए थे। यहां सात लाख रुपये खाते से निकलवाने के बाद भाग गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

जांच करने वाले अपराध निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि सर्विलांस की मदद से टप्पेबाजों तक पहुंचने में सफलता मिली। पकड़े गए टप्पेबाजों में बाराबंकी जिले के थाना फतेहपुर के बिलौली निवासी सफीक, इसी थाना के जगदीशपुर निवासी अमीन, इसी गांव का अनीश और इब्राहिम शामिल हैं। गिरोह के दो शातिरों की तलाश जारी है। बताया कि यह सभी सोमवार रात चारों को सिंघूपर गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed