{"_id":"5eff85e58ebc3e42d74e8fef","slug":"fountains-found-closed-in-pannalal-park-unnao-news-knp5691506167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पन्नालाल पार्क में बंद मिले फव्वारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पन्नालाल पार्क में बंद मिले फव्वारे
विज्ञापन
शहर के पन्नालाल पार्क का निरीक्षण करते डीएम रवींद्र कुमार।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। औचक निरीक्षण के दौरान पन्नालाल पार्क पहुंचे डीएम को फव्वारे बंद मिले। वहीं बड़े चौराहे पर गंदगी देख पारा चढ़ा और अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाई। उन्होंने कमियों को एक सप्ताह में दूर करने का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद अचलगंज सीएचसी का भी निरीक्षण किया।
शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे डीएम रवींद्र कुमार अचानक पन्नालाल पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर फव्वारे बंद मिले। घास की समय से कटाई न होने और पार्क के बाहर कूड़ा डालने पर नाराजगी जताई। कहा कि घास को तुरंत कटवाया जाए। कूड़े के लिए अलग डस्टबिन रखवाएं। पार्क में लाइट की व्यवस्था तुरंत ठीक कराने के आदेश ईओ आरपी श्रीवास्तव को दिए। ईओ ने बताया कि अमृत योजना के तहत पन्नालाल पार्क के सुंदरीकरण के लिए 31 लाख 90 हजार की लागत स्वीकृत हुई थी। अभी तक संबंधित फ र्म को 20 लाख 86 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
पार्क के अधूरे कार्य को देखकर संबंधित विभागीय अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर के मध्य बड़े चौराहे पर रुक कर ईओ को नालों की सफ ाई एवं सड़कों पर फैली गंदगी को एक सप्ताह में साफ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां आवश्यक हो वहां डस्टबिन रखवाएं। जो दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण करता पाया जाए उसका तत्काल चालान करें। वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था सही कराने के भी निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक दिन शहर में सफाई कराई जाए। बाद में सीएचसी अचलगंज का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने डा. मनीष बाजपेई से आवश्यक जानकारी ली। कोल्ड चेन रूम देखने के साथ महिला वार्ड में जाकर तीमारदारों से सुविधाओं की जानकारी ली।