फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Former Union Minister Umashankar Dixit remembered on Jayanti

जयंती पर याद किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री उमाशंकर दीक्षित

Mon, 13 Jan 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Former Union Minister Umashankar Dixit remembered on Jayanti
ोर्व केंद्रीय गृहमंत्री स्व. उमाशंकर दीक्षित की जयंती पर लखनऊ बाइपास स्थित प्रतिमा पर माल्यार्प - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले के कांग्रेसीजनों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री स्व. उमाशंकर दीक्षित की जयंती व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन समारोह मनाया।
विज्ञापन

आवास विकास स्थित उमांशकर दीक्षित की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह ने माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि उमाशंकरजी एक महान देशभक्त, उच्च कोटि के प्रशासक व समाज सेवक थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में देश की स्वाधीनता, संघर्ष तथा उसके बाद देश के गृहमंत्री व परिवहन मंत्री रहकर राष्ट्र की सेवा की। कहा कि आज उनके आदर्शों पर चलते हुए हमें समाज को विघटित करने वाली जातीय व सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्या आरती बाजपेई ने कहा कि उमाशंकर दीक्षित भारत ही नहीं विश्व के सच्चे समाज सुधारक व जननेता थे। पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने कहा कि उमाशंकरजी का सारा जीवन दलित, शोषित समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। वर्ष 1973 में उन्होंने जनपद को औद्योगिक नगरी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। राजीव बाजपेई, यतींद्र सिंह मुन्ना, संजीव श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुशवाहा, विनय श्रीवास्तव, जावेद कमाल, दिनेश नारायन अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कांग्रेसियों ने एक बैठक कर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के जन्म दिवस पर उन्हें बधाई दी। कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपने पुराने वैभव काल में वापस आएगी। 2022 में उत्तर प्रदेश मेें कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज उनके कुशल नेतृत्व से उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार के होश गुम हो गए हैं। इस मौके पर चंदन लाल त्रिपाठी, अब्दुल वहीद अंसारी, शिव प्रताप, छोटू मोहम्मद, जब्बार अकरम, महेंद्र कुमार आदि ने प्रियंका वाड्रा के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed