फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Former Pradhan committed suicide by shooting himself

Unnao News: पूर्व प्रधान ने खुद को गोली मारकर की थी आत्महत्या

Mon, 20 Mar 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Former Pradhan committed suicide by shooting himself

विज्ञापन
औरास। बयारीगांव में घर के अंंदर खून से लतपथ मिले पूर्व प्रधान के शव का पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराया। शव का एक्सरे भी कराया गया। इसमें खोपड़ी में बुलेट फंसी नहीं मिली। पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक दाहिने पैर के पंजे पर बंदूक रख बाएं पर पैर के अंगूठे से ट्रिगर को दबा कर गोली चलाई गई। गोली कनपटी में दाहिने ओर लगी है।
गांव बयारी निवासी पूर्व प्रधान संतोष पाठक (60) का शव शनिवार को उनके ही घर में चारपाई पर मिला था। लखनऊ के बालागंज के कैंपल रोड स्थित चोरघाटी मोहल्ले में रहने वाले बेटे रिंकू ने शव देखा था। उनके पास ही देशी बंदूक पड़ी मिली थी। इसके साथ ही सुसाइड नोट मिला था। इसमें बीमारी के चलते आत्महत्या करने की की बात लिखी थी। आत्महत्या या हत्या के अंदेशे को देखते हुए रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। गोली कहीं फंसी तो नहीं इसके लिए पहले शव का एक्सरे कराया गया। कनपटी में सटाकर गोली चलाने से बुलेट आरपार हो जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

दाहिने पैर के पंजे पर बंदूक रख बाएं पैर के अंगूठे से ट्रिगर दबाने की बात सामने आई है। दोनों जगह इसके निशान मिले हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में बातें सामने आई हैं वह आत्महत्या किए जाने की पुष्टि कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को घटनास्थल पर शव का आधा हिस्सा चारपाई और आधा धड़ नीचे था। एक पैर में चप्पल थी, जबकि दूसरे पैर से चप्पल दूर पड़ी थी। गले, गाल और दाहिने पैर की अंगुलियों में चोट के निशान हैं। जेब से बीड़ी का बंडल, माचिस, दवा के दो पत्ते के साथ करीब 400 रुपये मिले थे।


मृतक पूर्व प्रधान के पास अवैध (देशी) बंदूक मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ ने बताया कि यह बंदूक मृतक की है या वह किसी से मांग कर लाए थे। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। बंदूक पर कुछ अंक भी लिखे हैं। यह नंबर किसी शस्त्र के हैं या कुछ और इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed