फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Former brother-in-law murdered both brothers arrested in Unnao

उन्नाव में पूर्व प्रधान के हत्यारोपी दोनों भाई गिरफ्तार

Mon, 08 Jul 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Former brother-in-law murdered both brothers arrested in Unnao
पुलिस हिरासत में खड़े पूर्व प्रधान के हत्यारोपी व जानकारी देते एसपी एमपी वर्मा। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बिहार थानाक्षेत्र के छाछीराईखेड़ा में दिनदहाड़े पूर्व प्रधान के हत्यारोपी दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गईं दोनों कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली हैं। एसपी ने बताया कि पुरानी रंजिश में पूर्व प्रधान की हत्या की गई।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी एमपी वर्मा ने दोनों आरोपियों के मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने प्रेसवार्ता में बताया कि बिहार थानाक्षेत्र के छाछीराईखेड़ा में ही रहने वाले महेंद्र सिंह व उसके भाई नागेंद्र सिंह ने गुरुवार को गांव के बाहर रास्ते में कुल्हाड़ी से हमला कर पूर्व प्रधान की हत्या कर दी थी। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। हमले के बाद दोनों आरोपी भाग निकले थे। मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की थी। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने हत्यारोपी महेंद्र व नागेंद्र को रविवार सुबह तकिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने वह दोनों कुल्हाड़ी भी बरामद कर लीं हैं जिनसे पूर्व प्रधान की हत्या की गई थी। एसपी ने बताया कि पुुलिस की पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि गुरुवार को वह मनरेगा के तहत कच्चे रास्ते का निर्माण करा रहे थे। तभी पूर्व प्रधान पत्नी के साथ पहुंचा और पुरानी रंजिश में विवाद शुरू कर दिया। हत्यारोपी नागेंद्र ने बताया कि आए दिन होने वाले विवाद से ऊबकर वह घर गया और पानी पीया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ में घर से कुल्हाड़ी ले आया। विवाद बढ़ने पर वह कुल्हाड़ी लेकर पूर्व प्रधान की ओर बढ़ा तो वह भागने लगा। इसी दौरान हमलाकर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया कि बीच बचाव में पूर्व प्रधान की पत्नी भी घायल हो गई। एसपी ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये पुरस्कार भी दिया। टीम में एसआई हरिशंकर सिंह, गौरव कुमार, महेंद्र पाल, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, आनंद किशोर व विक्रम सिंह शामिल रहे।
टॉप टेन अपराधियों में शामिल हैं महेंद्र
बिहार थाना के टॉप टेन अपराधियों में महेंद्र का भी नाम दर्ज है। उस पर बिहार थाने में 17 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें एक मुकदमा डकैती का भी है। जबकि नागेंद्र पर जान से मारने की धमकी व मारपीट की धाराओं में एक मुकदमा बिहार थाने में दर्ज है। महेंद्र पर दर्ज मुकदमों में 7 मुकदमे पूर्व प्रधान पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए थे।
बाइक से भागते समय घायल हो गया था नागेंद्र
पूर्व प्रधान की हत्या के बाद दोनों भाइयों ने भागने का प्रयास किया था। नागेंद्र ने घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर एक युवक की बाइक भी छीनी थी। भागते समय वह सड़क पर गिर गया था और घायल हो गया था। नागेंद्र की बाईं आंख में गंभीर चोट भी आई।

रेप के मुकदमे में सुलह न करने पर लगाया था हत्या का आरोप
पूर्व प्रधान की पत्नी की ओर से वर्ष 2017 में न्यायालय के आदेश पर बिहार थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में महेंद्र का भाई सोनू जेल में है। घटना के बाद पूर्व प्रधान की पत्नी ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के मुकदमे में सुलह न होने पर महेंद्र व नागेंद्र ने उसके पति की हत्या कर दी। हालांकि हत्यारोपियों का कहना है कि उन्होंने मुकदमे में कभी सुलह का प्रयास नहीं किया। उनकी पूर्व प्रधान से कभी बात ही नहीं होती थी तो दबाव कैसे बनाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed