फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Forgot to retire daroga

दरोगा को रिटायर करना ही भूल गए

Thu, 11 May 2017 12:22 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Thu, 11 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Forgot to retire daroga
एसएसपी ऑफिस पहुंची गैंगरेप पीड़िता
पुलिस विभाग में लापरवाही का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जीआरपी में तैनात एक दरोगा को विभाग सेवानिवृत्त करना ही भूल गया। सेवानिवृत्त की तारीख बीतने के तीन महीने बाद तक वह नौकरी करता रहा।
विज्ञापन


जब निरीक्षण के दौरान एसपी जीआरपी ने रजिस्टर देखा, तब मामला पकड़ में आया। आननफानन दरोगा को बुलाया गया और सेवानिवृत्ति दे दी गई। दरोगा का कहना है कई बार मुख्यालय में जानकारी की तो बताया गया सेवानिवृत्त 2018 में होगा। एसपी ने जांच और दोषियों पर कार्रवाई के साथ ही भुगतान किए गए वेतन की रिकवरी कराने की बात कही है।
विज्ञापन


उन्नाव जीआरपी थाने में पन्नालाल एसआई के पद पर तैनात थे। उनके सेवानिवृत्त की तिथि 10 फरवरी 2017 थी, लेकिन लखनऊ स्थित जीआरपी कार्यालय में तैनात बाबू ने उन्हें ना तो इसकी कोई सूचना दी और ना ही इसके तहत कोई कार्रवाई शुरू की। इस पर एसआई पन्नालाल बाकायदा ड्यूटी करते रहे और सेवानिवृत्त को करीब तीन महीने बीत गए। इस दौरान उन्हें दो महीने का वेतन भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ मई को एसपी जीआरपी विनय कुमार ने जीआरपी ऑफिस लखनऊ का निरीक्षण किया तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। एसपी ने एसओ जीआरपी उन्नाव सीपी सिंह को एसआई पन्नालाल को लखनऊ कार्यालय लेकर आने को कहा। एसओ दारोगा को लेकर कार्यालय पहुंचे, जहां एसपी ने उन्हें तत्काल सेवानिवृत्त कर दिया। एसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

बाबू पर गिर सकती है गाज
उन्नाव। दारोगा के सेवानिवृत्त होने के बाद भी इसकी जानकारी न देने और उसका वेतन जारी करने पर लखनऊ जीआरपी ऑफिस में तैनात बाबू पर गाज गिर सकती है। विभागीय अफसरों के अनुसार किसी पुलिस कर्मी की सेवानिवृत्त नजदीक होने पर संबंधित कर्मचारी को इसकी नोटिस जारी करने व सेवानिवृत्त  के बाद वेतन रोकने और पेंशन जारी करने की प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी बाबू की होती है।


यह है मामला
एसओ जीआरपी उन्नाव सीपी सिंह ने बताया एसआई पन्नालाल को 10 फरवरी 2017 को सेवानिवृत्त होना था, लेकिन इसकी सूचना न होने पर वह ड्यूटी करते रहे। 8 मई को जीआरपी कप्तान के निरीक्षण में जब यह मामला सामने आया तो एसआई को तत्काल सेवानिवृत्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed