{"_id":"16bd49b37e4feaad87475903b92fcdf5","slug":"food-inspectors-take-samples-of-maggie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैगी के तीन नमूने लिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैगी के तीन नमूने लिए
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। खाद्य विभाग ने शहर के एक डिपार्टमेंट स्टोर और तीन दवा की थोक दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान मैगी के तीन नमूने लिए गए। साथ ही फूड सप्लीमेंट के साथ दवाइयों का भी सैंपल लिया गया। इस नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य खाद्य निरीक्षक केके त्रिपाठी की अगुवाई में खाद्य निरीक्षकों की टीम शनिवार को सब्जीमंडी स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर पहुंची। यहां पर नूडल्स, मसाला मैगी और सफोला कंपनी का मसाला ओस्ट का सैंपल लिया। दोपहर बाद एसडीएम सदर जसजीत कौर की अगुवाई में फूड इंस्पेक्टर की टीम कचहरी क्रासिंग के निकट दवा की 4 दुकानों में छापेमारी करने पहुंची। यहां पर चार फूड सप्लीमेंट का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
यहीं पर औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण ने दो दवाओं का नमूना लिया। मुख्य खाद्य निरीक्षक ने बताया कि लिए गए सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन