{"_id":"c2da5d3a46b8712ceee1502194719b77","slug":"fog-put-the-smack-of-millions-railway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने लगाई रेलवे को लाखों की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने लगाई रेलवे को लाखों की चपत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कोहरे और ठंड के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों ने ट्रेन की यात्रा से किनारा करना शुरू कर दिया है। लोग निजी और प्राइवेट वाहनों को ट्रेन की अपेक्षा ज्यादा तरजीह दे रहे हैं।
कोहरे और ठंड के कारण यात्रियों की संख्या में आई कमी के चलते रेलवे को रोजाना करीब पचास हजार रुपये का नुकसान उठना पड़ रहा है। इधर, करीब 15 दिनों की बात करें तो रेलवे को करीब सात लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
कोहरे और ठंड के कारण रेलवे का संचालन बिगड़ा है। ट्रेन कई घंटे की देरी से चल रही हैं। जिससे यात्रियों को सर्दी के मौसम में ठंड स्टेशन पर बितानी पड़ रही है।
विज्ञापन
ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर घंटो समय गुजारना पड़ता है। इसके कारण यात्रियों को बस या निजी वाहनों से यात्रा करने की मजबूरी है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार सामान्य दिनों में रेलवे की आय रेलवे टिकट के माध्यम से ढाई से तीन लाख रुपये की होती थी। लगभग दो सप्ताह से मौसम के करवट लेने के साथ रेलवे की आय में भी कमी आ गई है। रोजाना करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है।
आम दिनों में जहां रेलवे स्टेशन पर सात से आठ हजार विभिन्न ट्रेनों के टिकटों की ब्रिकी होती थी वहीं कोहरे और ठंड के यह टिकटों की ब्रिकी में गिरावट आई है।
यह छह से सात हजार रेलवे की टिकटों की बिक्री हो रही है। विभागीय जानकारों की माने तो लोगों ने ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों के कई घंटे की देरी से चलने के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आ रही है।
रेलवे के कोचिंग सुपरवाइजर एसके निगम ने बताया कि कोहरे और ठंड रेलवे की आय में कमी आई है। मौसम ठीक होने पर स्थित सामान्य हो जाएगी।