फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Five years imprisonment for abetting wife's suicide

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने में पति को पांच साल की सजा

Tue, 06 Sep 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment for abetting wife's suicide
उन्नाव। पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में कोर्ट ने पति को पांच साल कैद की सजा सुनाई है। 12 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

बीघापुर थानाक्षेत्र के रावतपुर टिकौली गांव निवासी सुजीत कुमार की पत्नी अंजली की आग से जलकर मौत हो गई थी। शुक्लागंज निवासी मृतका की मां दुलारी ने दामाद सुजीत, ससुर पूर्वीलाल, सास बिटाना, ननद रिंकी व जेठ भीखू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि पति व अन्य ससुराली अंजली को दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उसे जलाकर मार डाला।
विवेचना के दौरान पुलिस ने पाया कि पति ही उसे प्रताड़ित करता था और इससे परेशान होकर अंजली ने खुद पर तेल डालकर आग लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने नामजद आरोपी सुजीत के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में उसे न्यायालय से जमानत मिल गई थी। मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा था। सोमवार को मुकदमे की अंतिम सुनवाई हुई। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह की दलीलों, गवाहों और सुबूतों के आधार पर न्यायाधीश जलाल मोहम्मद ने मृतका के पति सुजीत को सजा सुनाई है।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार किसान की जान गई
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के बहरौरा बुजुर्ग गांव निवासी किसान नरेश (40) सोमवार शाम को मिर्री चौराहा बाजार में खरीदारी करने गया था। देर शाम वह बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरवा-सोहरामऊ मार्ग पर फतेहगंज गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से नरेश के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि फतेहगंज गांव निवासी बोलेरो चालक राजेश (32) घायल हो गया। उसे पुरवा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed