फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Five lakh rupees in the school in the name of tiles without withdrawing tender

विद्यालय में टाइल्स के नाम पर बिना टेंडर ही निकाले 5 लाख

Tue, 25 Feb 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees in the school in the name of tiles without withdrawing tender
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। विकासखंड की ग्राम पंचायत खंभौली में दो दिन पूर्व किए गए निरीक्षण में सीडीओ को काफी गड़बड़ी मिली थी। गांव के सरकारी विद्यालय में टाइल्स लगवाने और मरम्मत के नाम पर पांच लाख रुपये निकाले गए। जबकि मौके पर सीडीओ को निकाली गई धनराशि के सापेक्ष काम कम लागत का मिला। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ से तीन साल पूर्व से अब तक कराए गए कार्यों से संबंधित अभिलेख तलब किए हैं।
विज्ञापन

22 फरवरी दोपहर एक बजे मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने ग्राम पंचायत खंभौली में विकास कार्यों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मौके पर न तो उन्हें ग्राम पंचायत की प्रगति पुस्तिका मिली और न ही विकास व निर्माण कार्यों से संबंधित अभिलेख। सीडीओ ने कन्या प्राथमिक विद्यालय खंभौली में टाइल्स लगवाने व मरम्मत कार्य को देखा तो पता चला कि टाइल्स लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये से अधिक की धनराशि निकाली गई। जबकि मौके पर काम इससे कम धनराशि का मिला। यही नहीं इस कार्य के लिए टेंडर आदि की कार्रवाई भी नहीं कराई गई। इसके अलावा रामदेव पंडित के घर से इस्तियाक के घर तक सीसी रोड निर्माण कागजों पर दर्शाया गया, पर मौके पर निर्माण कार्य कराया ही नहीं गया। जबकि इसका पैसा निकाला गया। सीडीओ को प्राथमिक विद्यालय के सामने निर्माणाधीन शौचालय और मुख्य मार्ग के किनारे शौचालय के गड्ढे में ढक्कन आदि नहीं मिला। गुणवत्ता भी काफी खराब रही।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि गांव में राज्य वित्त/चौदहवें वित्त, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, मनरेगा से कराए गए कार्यों की गुणवत्ता काफी खराब है। गांव में पूर्व और वर्तमान सचिव के अलावा प्रधान ने शासकीय योजनाओं में अनियमितता की है। बीडीओ अमित कुमार मिश्रा को वर्ष 2015-16 से अब तक के सभी योजनाओं राज्य, 14वें वित्त, शौचालय, मनरेगा, कैशबुक, आवास आदि लाभार्थियों की सूची तीन दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed