फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Five lakh looted detergent

पांच लाख रुपये का डिटर्जेंट लूटा

Sat, 10 Jan 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 10 Jan 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Five lakh looted detergent
अचललगंज। हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड का माल उतारने इंदौर से आए ट्रक के चालक व क्लीनर को बंधकर बनाकर हाइवे के लुटेरों ने करीब पांच लाख रुपये का व्हील डिटर्जेंट लूट लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने चालक, क्लीनर को ट्रक समेत अजगैन थानाक्षेत्र के सोनिक में एक बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भाग निकले। देर रात सौ नंबर पर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को बंधन मुक्त कराया, जबकि क्लीनर मौके पर नहीं मिला।
विज्ञापन


सुबह पुलिस को उसके घर में होने की जानकारी मिली। चालक से पूछताछ में घटना अचलगंज थानाक्षेत्र की निकली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस चालक व ट्रक को थाने लेकर चली गई। अचलगंज एसओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीतमपुर इंदौर से व्हील डिटर्जेंट के 13 सौ बैग लादकर ट्रक संख्या एमपी-09 एसएफ-5864 गुरुवार सुबह थानाक्षेत्र के कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर गहरा के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने स्थित हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड गोदाम आया था। जहां चालक ने बिल्टी जमा की और माल उतरने का इंतजार करने लगा। ट्रक गोदाम के बाहर ही खड़ा रहा।

जुनेदापुर थाना मूसानगर कानपुर देहात निवासी चालक सुंदर उर्फ छुन्ना के मुताबिक देर शाम करीब आठ बजे पांच लुटेरों ने उसे व भतीजे क्लीनर मनीष को ट्रक में ही बंधक बना लिया और ट्रक लेकर चल दिए। अजगैन थानाक्षेत्र के अनामिका ढाबा के निकट बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने ट्रक रोका और उसके व क्लीनर के साथ मारपीट कर हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद यह लोग ट्रक में लदा माल उतारने में लग गए।

बदमाशों ने उसके पास रखे 22 हजार रुपे भी छीन लिए। बदमाशों ने उन लोगों को पेट्रोल पंप के पास ही हाथ-पैर बांधकर डाल दिया। चालक की माने तो क्लीनर मनीष ने किसी तरह अपने को खोला और मौके से भाग निकला। देर रात करीब बारह बजे पुलिस मौके पर पहुंची और उसे खोला।

चालक की माने तो ट्रक में 1300 बैग व्हील डिटर्जेंट भरा हुआ था। जिसमें से करीब तीन सौ बैग बदमाश लूट ले गए। लूटे गए माल की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है।

अजगैन थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि सौ नंबर पर सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को बंधन मुक्त कराया। परिचालक को काफी देर तलाशा गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। चालक से पूछताछ करने के बाद घटना अचलगंज थानाक्षेत्र की होने की जानकारी हुई। जिसके बाद इसकी सूचना अचलगंज एसओ को दे दी। अजगैन थानाध्यक्ष की माने तो बदमाशों ने चालक व परिचालकों के साथ मारपीट भी की और माल लूट ले गए।


वहीं, अचलगंज थानाध्यक्ष बेनीमाधम तिवारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अजगैन थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने मोबाइल पर दी। जिस ट्रक में माल लदा था वह विक्की रोडवेज का था। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चालक को हिरासत में लिया गया है, जबकि क्लीनर का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed