Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Five kilometer long jam on the highway

Unnao News: हाईवे पर पांच किलोमीटर लंबा जाम

Thu, 30 Mar 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 30 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Five kilometer long jam on the highway
सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार सुबह तीन अलग-अलग स्थानों पर ट्रक खराब व दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच किलोमीटर लंबा जाम लगा। यह जाम चार घंटे तक लगा रहा। दही थाना और सदर कोतवाली पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। चार घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैननगर चौराहा पर गुरुवार सुबह पांच बजे लखनऊ की ओर जा रहा खाली ट्रक बीच सड़क पर खराब हो गया। इससे जाम लग गया। सूचना पर पीआरवी पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस यहां जाम खुलवाने की कोशिश कर रही थी तभी हाईवे के आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) पर सीमेंट लदा एक ट्रक का टायर फट गया। यह ट्रक भी सड़क घेरकर खड़ा होने से वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। सदर कोतवाली और दही थाना पुलिस पहुंची। क्रेन की मदद से खराब ट्रकों को हटवाने के बाद वाहनों का आवागमन सुचारु करा रही थी तभी सुबह करीब सात बजे दही चौकी रोडवेज वर्कशॉप के पास लखनऊ जाने वाली लेन पर टाइल्स लदा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। एक लेन का जाम खुल भी नहीं पाया था कि दूसरी लेन पर भी जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद एनएचएआई के कर्मचारी भी क्रेन लेकर पहुंच गए। पुलिस और एनएचएआई की टीम करीब पांच घंटे बाद सुबह नौ बजे जाम खुलवा पाई। घटना के बाद दो ट्रकों के चालक मौके से भाग निकले। इससे और दिक्कतें आईं।
विज्ञापन

कार्यकारी एसओ भीमशंकर मिश्रा ने बताया की हाईवे के दोनों ओर कहीं ट्रक खराब होने तो कहीं डिवाइडर पर चढऩे से दिक्कत आई थी। ट्रकों को हटवाने के बाद जाम खुलवा दिया गया था। गाड़ी छोड़कर भागे ट्रक चालकों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed