फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Five hours jam again on Lucknow-Kanpur highway

Unnao News: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर फिर लगा पांच घंटे जाम

Thu, 14 Sep 2023 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Five hours jam again on Lucknow-Kanpur highway
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लगभग हर दिन 10 से 15 घंटे लगने वाला जाम मुसीबत बन गया है। मंगलवार रात को भी 12 बजे से बुधवार सुबह पांच बजे तक लखनऊ के कटी बगिया से उन्नाव के सोहरामऊ तक यातायात रेंगता रहा। छह किमी सफर तय करने में वाहन सवारों को तीन घंटे का वक्त लगा। समस्या कम करने के लिए तय किया गया है कि अब रोजाना दिन में 12 से चार बचे तक और रात में एक से छह बजे तक ही ऐसे निर्माण कार्य कराए जाएंगे, जिनसे से सड़क यातायात प्रभावित होता है।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जाम का सफर पूरा करने में दो घंटे लगते हैं। इन दिनों रोजाना रात 12 बजे से सुबह दस बजे के बीच सफर करने वालों को यह दूरी तय करने में पांच से छह घंटे लग रहे हैं। कानपुर-लखनऊ हाईवे के समानांतर में लखनऊ से कानपुर के बीच एलीवेटेड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे उन्नाव के सोहरामऊ से लखनऊ के कटी बगिया क्षेत्र तक छह किमी में बीच सड़क पर काम चल रहा है। दोनों तरफ सिंगल लेन होने से वाहनों का आवागमन प्रभावित रहता है। रात को कई बार ट्रैफिक को रोका जाता है, इससे जाम लग जाता है। मांगलवार रात को भी 12 बजे से बुधवार सुबह पांच बजे तक हाईवे पर सोहरामऊ तक वाहनों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


समस्या से निपटने के लिए यातायात प्रभारी ने लखनऊ में एनएचएआई और निर्माण एजेंसी पीएनसी के अधिकारियों का साथ बैठक की। निर्माण एजेंसी ने निर्माण में छह महीने लगने और इस दौरान भारी वाहनों का ट्रैफिक डायवर्जन की मांग रखी लेकिन उन्नाव यातायात प्रभारी ने इतने लंबे वक्त के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने से इन्कार कर दिया। तय हुआ कि बैठक में मौजूद टोल प्लाजा के अधिकारियों ने भी इससे वाले नुकसान की भरपाई की मांग रख दी। तय हुआ कि हाईवे पर पिलर पर बोल्डर चढ़ाने का काम दिन में 12 से शाम चार बजे तक और रात में एक बजे से सुबह छह बजे तक कराया जाएगा। व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें निर्माण एजेंसी पीएनसी, एनएचएआई के अधिकारियों के अलावा जिले के पुलिस अधिकारियों के अलावा यातायात प्रभारी भी जुड़े हैं। काम और जाम की सूचनाओं का आदान-प्रदान कर हाईवे पर जाम की समस्या को हल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि विशेष परिस्थितियों में हाईवे पर एक-दो दिन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन तो किया जा सकता है। लेकिन पांच-छह महीने के लिए भारी वाहनों का डायवर्जन कतई नहीं लगाया जा सकता है। बताया कि निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी है कि वह निर्माण कार्य में ऐसी व्यवस्था करे कि जाम न लगे। बताया कि कार्य क्षेत्र में दोनों तरफ बनाई गई सर्विस रोड को और चौड़ा करने को कहा गया है। इस पर निर्माण एजेंसी ने सर्विस रोड की चौड़ाई बढ़ाने की बात कही है।
दस दिनों में लगे जाम पर एक नजर
तीन सितंबर : रात 12 से सुबह 6 बजे तक
चार सितंबर : रात 2 से सुबह 6 बजे तक
पांच सितंबर : रात 12 से सुबह 8 बजे तक
छह सितंबर : रात 11 से सुबह 11 बजे तक
सात सितंबर : रात 12 से 2 बजे तक
आठ सितंबर : रात 2 से सुबह 5 बजे तक
नौ सितंबर : रात 12 से सुबह 7 बजे तक
10 सितंबर : रात 1 बजे से सुबह 8 बजे तक
11 सितंबर : रात 12 बजे से सुबह 9 बजे तक
12 सितंबर : रात 12 से सुबह 5 बजे तक
--
जाम की वजह
- कटी बगिया से वाहनों का मोहान-बांगरमऊ-कन्नौज मार्ग पर डायवर्जन।
- निर्माण क्षेत्र में बनाई गई सर्विस रोड संकरी होने से वाहन धीमी गति से चलते हैं।
- एक्सप्रेसवे निर्माण की मशीनें और वाहन हाईवे किनारे खड़े रहते हैं।
- बिना पूर्व सूचना के पिलर पर बोल्डर चढ़ाने का काम शुरू कर दिया जाता है।
- एक बोल्डर को चढ़ाने में दो घंटे लगते हैं, इस दौरान भारी वाहन रुकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed