{"_id":"67018884fc32ccf9d5061474","slug":"five-criminals-who-looted-lakhs-from-bullion-trader-father-and-son-arrested-unnao-news-c-12-1-knp1008-853130-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सराफा व्यापारी पिता-पुत्र से लाखों की लूट करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सराफा व्यापारी पिता-पुत्र से लाखों की लूट करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
उन्नाव। स्कूटी सवार सराफा व्यापारी पिता-पुत्र से मारपीट करके शुक्रवार रात 12.40 लाख की लूट में पुलिस ने चारों लुटेरों और उनके एक मददगार को गिरफ्तार कर लिया है। भागने की कोशिश में पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने 600 ग्राम चांदी, 23 ग्राम सोना, और 17,500 रुपये बरामद किए हैं।
दही थानाक्षेत्र के राजेपुर आवास विकास कालोनी निवासी सराफा व्यापारी दिनेशचंद्र, बेटे विमल के साथ शुक्रवार रात 9:30 बजे माखी थाना के पावा चौराहा से दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर चार लुटेरों ने उन्हें रोका और मारपीट कर स्कूटी व थैला छीनकर भाग गए थे। बदमाश स्कूटी में रखे बैग में चार लाख कीमत के 50 ग्राम सोने के जेवर, 7.60 लाख कीमत की आठ किलो चांदी के जेवर और बिक्री के 40 हजार लूट ले जाने की जानकारी दी थी।
देर रात आईजी प्रशांत कुमार भी घटनास्थल पहुंचे थे और जल्द खुलासे से निर्देश दिए थे। जांच कर रही एसओजी, सीओ बीघापुर ऋषिकांत शुक्ला, कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा अलग-अलग स्थानों पर जांच कर रहे थे। कुछ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो बाइकों में सवार हेलमेट लगाए चार लोग कांशीराम कालोनी के रास्ते से हाईवे के दही चौकी तिराहा की ओर जाते दिखे। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी तभी, अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर गांव में रात करीब एक बजे ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य ग्रामीणों ने झाड़ियों के पास कानपुर और लखनऊ के रजिस्ट्रेशन नंबर की बाइक खड़ी देखी, चार बाहरी युवकों के आने की जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने चोर होने की आशंका में झाड़ियों में छिपे चारों युवकों को पकड़ कर जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
सूचना अजगैन कोतवाली पुलिस पहुंचीं और पूछताछ की पता चला कि कुछ घंटे पहले सदर कोतवाली क्षेत्र में सराफ से लूट की घटना को इन्ही चारों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने चारों लुटेरों और उनके एक अन्य साथी को कोतवाली लेकर जा रही थी तभी कानपुर नौबस्ता निवासी शातिर लुटेरे राहुल मौर्य ने पुलिस पर तमंचे से फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली उसके दाहिने पैर में लगी। गोली लगने और ग्रामीणों की पिटाई से घायल पांचों लुटेरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लुटेरों में कानपुर नौबस्ता निवासी राहुल मौर्य के अलावा उसके साथी जाजमऊ कानपुर निवासी पवन कुमार, सीतापुर जिले के रामकोट कांशीराम कॉलोनी निवासी मो. शरीफ, लखनऊ के सीतापुर रोड निवासी सूरज यादव और बागंरमऊ कोतवाली के गंजमुरादाबाद कस्बा निवासी राजू उर्फ बंटी को गिरफ्तार निवासी शरीफ, लखनऊ के सूरज यादव और गंजमुरादाबाद के बंटी शामिल हैं।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि सभी लुटेरे पर अलग-अलग जिलों में गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। लुटेरों से अभी पूछताछ चल रही है। बाकी माल भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
--
लुटेरे बंटी ने की थी रेकी, साथी के रिश्तेदार के घर होना था बंटवारा
लूट की घटना में शामिल गंजमुरादाबाद निवासी बंटी ने सराफा व्यापारी की रेकी की थी। वह एक सप्ताह से पावा से राजेपुर तक व्यापारी के आने के समय, कैसे आते जाते हैं इसकी रेकी कर रहा था। पूरी जानकारी जुटाने के बाद लूट की योजना बनाई गई थी। लुटेरों का साथी कानपुर निवासी पवन के रिश्तेदार अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर गांव में रहते हैं। लूट के बाद सामान के बंटवारे के लिए सभी वहीं गए थे। लेकिन चोर के शोर ने पूरा काम बिगाड़ा और लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस पवन से घटना की पूरी सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है।
--
दो महीने के अंतराल में जमानत पर छूटे हैं दो आरोपी
उन्नाव। लूट की घटना में गोली लगने से घायल हुए कानपुर व्यवस्था निवासी आरोपी राहुल शातिर लुटेरा है। उसने हरदोई में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसमें जेल गया था और 27 सितंबर को ही जेल से छूटकर आया है। उसके बाद फिर घटना को अंजाम दे दिया।
वही लूट के सामान का बंटवारा करने में शामिल कानपुर के जाजमऊ निवासी पवन हत्या के प्रयास में जेल गया था। दो महीने पहले वह भी जेल से छूट कर आया है।
--
लुटेरों ने काफी रेकी करने के बाद लूट की योजना तैयार की
गंजमुरादाबाद के रहने वाले बदमाश राजू उर्फ बंटी ने दूसरे जिलों में रहने वाले अपने शातिर साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई। पावा की साप्ताहिक बजार वाले दिन लूट करने की योजना बनाई, लूटने के बाद भागने का रूट भी पहले से तय कर लिया था।
योजना के मुताबिक लुटेरे पवन ने भगवंतपुर गांव में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां कमरा लेकर रहने लगा। उसने रिश्तेदार को शहर में कोई काम करने की बात बताई थी। योजना के मुताबिक लूट के बाद सभी पवन के कमरे पर पहुंचकर लूट के माल का बंटवारा करना था और इसके बाद सभी को अलग-अलग रास्तों से अपने घर चले जाना था। लेकिन ग्रामीणों ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया।