{"_id":"52b5772f4840fa3074877130ec79f14b","slug":"five-couples-agree-to-live-together-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े छोड़ एक हुए पांच दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े छोड़ एक हुए पांच दंपती
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पारिवारिक कलह के चलते एक दूसरे से अलग हुए पांच दंपती पुलिस अधिकारियों की मदद से एक हुए। इन जोड़ों को भावी जीवन में एक साथ रहकर सुखमय जीवन बिताने की कामनाओं के साथ विदा किया गया।
विज्ञापन
एक दूसरे से अलग रह रहे 10 दंपती रविवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे। यहां समाजसेवियों और अपर पुलिस अधीक्षक ने समस्याएं सुनीं। कई मामलों में पति पत्नी छोटे मोटे पारिवारिक कारणों से एक दूसरे से अलग हुए थे। पांच दंपती परिवार और बच्चों के भविष्य के लिए सुख दुख में एक दूसरे का साथ देने को राजी हुए।
विज्ञापन
तुरंत इन जोड़ों की विदाई कराई गई। शेष जोड़ों को 16 अगस्त को बुलाया गया है। समझौता कराने में महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी मंजू कनौजिया, मालती, रंजना सिंह, फूल कुमारी, राजेंद्र सिंह सेंगर, रामशंकर वर्मा, निम्मी अरोड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन