फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Five accused of gang-rape, Accused father-son arrested

उन्नाव: पांच पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट, कलमबंद बयान में किशोरी ने लगाए आरोप, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sat, 06 Mar 2021 12:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Five accused of gang-rape, Accused father-son arrested
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
उन्नाव के चकलवंशी में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद रात में रहस्यमय हालात में घर पहुंची किशोरी ने न्यायालय में हुए कलमबंद बयान में आरोपी युवक व उसके पिता समेत पांच लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी 3 मार्च को पिता की डांट के बाद रहस्यमय हालात में लापता हो गई थी।
विज्ञापन


मोबाइल पर गांव के युवक से बात करने पर पिता ने उसे डांट दिया था। किशोरी के न मिलने पर पिता ने गांव के युवक पर शक जताकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसी रात किशोरी घर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह पिता ने गांव के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर कलमबंद बयान के लिए गुरुवार को कोर्ट में पेश किया था। किशोरी के बयान के बाद रजनीश व उसके पिता संजय समेत पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed