{"_id":"6511d26cf84c5005c3056026","slug":"first-looted-the-womans-mangalsutra-then-snatched-cash-at-some-distance-unnao-news-c-221-1-sknp1054-3547-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पहले महिला का मंगलसूत्र लूटा, फिर कुछ दूरी पर नकदी भी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पहले महिला का मंगलसूत्र लूटा, फिर कुछ दूरी पर नकदी भी छीनी
Tue, 26 Sep 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो-7
परिचय- अचलगंज थाने में मौजूद पीड़िता सरोजनी।
महिला ने दिखाई हिम्मत, एक बदमाश को उसके गले में पड़े गमछे से पकड़ा, दो सामान लेकर भागे
पैदल जा रही महिला से बाइक सवार तीन लुटेरों ने की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
अचलगंज। बीमार भतीजे को देखने पैदल घर जा रही महिला से बाइक सवार तीन लुटेरे ने उसका मंगलसूत्र तोड़ लिया। आगे बाइक लगाकर एक हजार रुपये और जेवर व अन्य सामान छीन लिया। पीड़िता ने हिम्मत से काम लिया और एक लुटेरे के गले में पड़े गमछे से उसे पकड़ लिया और शोर मचाया। आसपास खेतों में मौजूद लोग पहुंची लोग दौड़े तो दो लुटेरे सामान लेकर भाग निकले। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पकड़े गए लुटेरे को अपने साथ लाई है।
बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी विजय प्रताप की पत्नी सरोजनी बीमार भतीजे को देखने मायके सुब्बाखेड़ा जाने के लिए निकली। अचलगंज में टेंपो से उतरने के बाद वह सुब्बाखेड़ा गांव पैदल जाने लगी। गांव से कुछ दूर पहले ही पुरवा रोड पर पीछे से बाइक सवार तीन लुटेरों ने पहले उसे गले में पड़ा मंगलसूत्र झपट्टा मारकर लूटा।
बाद में आगे बाइक लगाकर पायल, एक हजार रुपये और बैग भी ले लिया। लुटेरों ने जब कान की झुमकी नोचने का प्रयास किया तो माहिला ने एक लुटेरे के गले मे पड़े गमछे से उसे मजबूती से पकड़ लिया और शोर मचाया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े तो दो लुटेरे बाइक लेकर भाग निकले। जबकि एक को ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस थाने लाकर उससे पूछताछ कर रही है। एसआई ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। अन्य लुटेरे भी जल्द पकड़े जाएंगे।