फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   First case of suicide from Corona, administration will increase awareness

कोरोना से आत्महत्या का पहला केस, प्रशासन बढ़ाएगा जागरुकता

Mon, 03 Aug 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
First case of suicide from Corona, administration will increase awareness
उन्नाव में पोस्टमार्टम हाउस में रोती-बिलखती मृतक सुरेश चंद्र की पत्नी हेमलता (हरे दुपट्टे में) व ? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आत्महत्या करने का जिले में यह पहला मामला है। जानकारी होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से जागरुकता अभियान को और गति देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कल्याणी देवी निवासी कानपुर नगर मुख्यालय में तैनात सुरेश चंद्र वर्मा के आत्महत्या करने से परिवार में मातम पसर गया। पत्नी हेमलता ने बताया कि शनिवार दोपहर जैसे ही पति को फ ोन पर कोराना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली वह डिप्रेशन में चले गए। उन्हें इस बात का डर सताने लगा कि उनके साथ परिवार के लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव न आ जाए। बच्चों के समझाने पर उन्होंने रात में खाना खाया और कमरे में लेटने चले गए। रात में दूसरे कमरे में जाकर फ ांसी लगा ली। बताया कि पति मूलत: रायबरेली के लालगंज के निवासी थे।
विज्ञापन

उन्नाव के मोहल्ला कल्याणी में निजी मकान बनाकर पिछले कई सालों से रह रहे थे। वहीं, खंड शिक्षाधिकारी द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर से प्रशासनिक अधिकारी भी हतप्रभ रह गए। एडीएम राकेश कुमार ने बताया कि घटना बेहद दुखद है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ब्लॉक स्तर पर भी जागरुकता अभियान और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed