{"_id":"66ae876c1d35c3c4a70880d7","slug":"firing-over-quota-dispute-bullet-hits-youths-leg-unnao-news-c-221-1-sknp1055-117908-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कोटे के विवाद में फायरिंग, गोली युवक के पैर में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कोटे के विवाद में फायरिंग, गोली युवक के पैर में लगी
विज्ञापन
पाटन। राशन की दुकान के लिए चल रहे विवाद में शुक्रवार रात दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई। छर्रे दाहिने पैर में लगने से युवक घायल हो गया। हमलावरों ने उसके बेटे को भी डंडों से पीटा। दोनों को बीघापुर के सौ शैय्या अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बिहार थानाक्षेत्र के किशनीखेड़ा गांव निवासी विजय बहादुर सिंह उर्फ बब्बन ने बताया कि उनका छोटा भाई धीरज सेना में है। वह छुट्टी पर घर आया है। शुक्रवार को वह मुड़ियनखेड़ा गांव निवासी फूफा के घर गया था। रात 10:30 बजे बाइक से लौट रहा था। किशनीखेड़ा गांव के पास कोटे के लिए चल रहे विवाद को लेकर गांव के दो युवकों ने साथियों के साथ उसे रोका और मारपीट कर दी। मारपीट की सूचना पर बड़ा भाई विजय बहादुर अपने बेटे राजवीर के साथ पहुंचा तो हमलावरों ने उस पर फायर कर दिया।
गोली विजय बहादुर के दाहिने पैर में लगने से वह घायल हो गए। उनके गिरते ही बेटे राजवीर को भी हमलावरों ने पीटा। लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। फिर सौ शैय्या अस्पताल ले गई। रात 11:30 बजे डॉक्टर के न मिलने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल फौजी धीरज से पुलिस ने घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र मिश्र ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।