{"_id":"035be71594a167949c38a13886200187","slug":"firing-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग और पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग और पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 29 Jan 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के मोहल्ला जाफर तरफ में मंगलवार रात पारिवारिक विवाद में दो पक्षों में मारपीट के बाद जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन
हमले में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला जाफर तरफ निवासी दानिश का मोहल्ले में ही रहने वाले वसीम से विवाद चल रहा है। मंगलवार शाम को फिर विवाद हुआ। झगड़ा होने की जानकारी होने पर दानिश के मामा मोहल्ला अनवार नगर निवासी सईद अहमद अपने भाई आरिफ व परिवार के अन्य लोगों के साथ पहुंच गया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया इसी दौरान दूसरे पक्ष के मन्ना, वजीर, वसीम व उसके पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की। मारपीट में वाहिद के अलावा उसका छोटा भाई आरिफ, सद्दाम, तैय्यब, शबीना, नाजिया को भी चोटें आई हैं। आरिफ ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।