फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fire in grocery store during Kanyabhoj girl burnt alive

कन्याभोज के दौरान किराना दुकान में लगी आग, बच्ची जिंदा जली

Tue, 08 Oct 2019 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 08 Oct 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Fire in grocery store during Kanyabhoj girl burnt alive
आग - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
माखी थानाक्षेत्र के पूरा निस्फ पंसारी गांव में कन्याभोज के दौरान किराना दुकान में भड़की आग से सात साल की बच्ची की जिंदा जल गई। जबकि तीन अन्य बच्चियां व मृत बच्ची का चाचा झुलस गया। मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक जताते हुए पीड़ित परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए। साथ ही डीएम से घटना की जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


डीएम के अनुसार आरती की लौ से दुकान में कैलेंडर और फिर अन्य सामान में आग लगी थी। उन्होंने बताया कि दुकान में ज्वलनशील पदार्थ रखे होने की चर्चा थी लेकिन जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई। माखी थाना क्षेत्र के गांव पूरा निस्फ पंसारी निवासी लाला की सात वर्षीय बेटी पूजा सोमवार सुबह गांव की आठ अन्य बच्चियों के साथ सुनील पुत्र रामप्रताप कुशवाहा की किराना की दुकान में नवमी पर भोज करने गई थी।
विज्ञापन


इस दौरान संदिग्ध हालात में दुकान में आग लग गई। जिससे कन्याओं के बीच भगदड़ मच गई। पूजा को छोड़ अन्य बच्चियां दुकान से बाहर आ गई थी। पूजा को बचाने की कोशिश में चाचा मंगल भी झुलस गया। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल से आग पर काबू पाया। आग बुझने पर मंगल जब दुकान में पहुंचा तो उसे पूजा का शव मिला। आग से कोमल (5), रीता (4) व अनीता (6) भी आंशिक रूप से झुलस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताते हुए जिला प्रशासन से आग लगने के कारणों की रिपोर्ट मांगी। डीएम देवेेंद्र कुमार पांडेय, एसपी एमपी वर्मा व एडीएम राकेश सिंह ने गांव पहुंच घटना की जांच की।


डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि आग, आरती की लौ से कैलेंडर और उसके बाद दुकान में रखे सामान में लग गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed