{"_id":"574891064f1c1b423c690b96","slug":"fire-caught-in-diot-and-dist-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट व जिला अस्पताल में आग से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट व जिला अस्पताल में आग से हड़कंप
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 27 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में आग से हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) व जिला अस्पताल में आग लग जाने से भगदड़ मच गई। डायट में जेनरेटर अचानक जलने लगा वहीं जिला अस्पताल की गैलरी में लगे चेंजओवर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। मरीज व स्टाफ दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने दोनों जगहों में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
डायट कैंपस में लगा जेनरेटर दोपहर बारह बजे लाइट जाने के बाद चलाया गया। लगभग पंद्रह मिनट बाद उसमें चिंगारी उठी और अचानक आग लग गई। जेनरेटर में आग लगने से कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने सबसे पहले जेनरेटर से कार्यालयों में जाने वाली सप्लाई का तार काटा। यदि तार न काटा जाता तो कैंपस में ही आग लग सकती थी। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के बीस मिनट बाद दमकल पहुंची तब तक जेनरेटर पूरी तरह से जल चुका था। अच्छा रहा कि जेनरेटर के पास रोज की तरह वहान नहीं खड़े थे वर्ना बड़ा हादसा होता। डायट प्राचार्या सुशीलादास ने बताया कि 2007 में ढाई लाख की लागत से जेनरेटर लगवाया गया था। फिलहाल नया जेनरेटर खरीदने के लिए कोई बजट नहीं है। दूसरी घटना जिला अस्पताल में हुई। गैलरी में लगे चेंजओवर में शार्ट सर्किट से वायरिंग जलने लगी और आग धीरे-धीरे फैलने लगी। पूरी गैलरी और वार्ड में धुंआ भरने से लोगों में भगदड़ मच गई। मरीज और तीमारदार अस्पताल से बाहर भागने लगे। आनन-फानन विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई।
विज्ञापन