फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fire broke out in suspicious circumstances, ambulance burnt to ashes

Unnao News: संदिग्ध हालात में लगी आग, धू-धू कर जली एंबुलेंस

Tue, 07 Mar 2023 08:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 07 Mar 2023 08:11 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in suspicious circumstances, ambulance burnt to ashes
उन्नाव। जिला अस्पताल के बर्न यूनिट के पास खड़ी 108 सेवा की एंबुलेंस में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते एंबुलेंस धू-धू कर जलने लगी। एंबुलेंस जलता देख लोगों ने सीएमएस को बताया। दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन

बर्न यूनिट के पास 108 सेवा की एंबुलेंस खड़ी थी। सुबह करीब आठ बजे अचानक से उसमें आग लग गई। आग की लपटें देख लोग हरकत में आए और सीएमएस को इसकी जानकारी दी। सीएमएस डॉ. सुशील कुमार श्रीवास्तव के साथ अस्पताल चौकी इंचार्ज प्रवीण पुंज मौके पर पहुंचे और दमकल को सूचना दी। साथ ही आसपास खड़े लोगों को वहां से हटाया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

एंबुलेंस के चालक शैलेश दीक्षित ने बताया कि रविवार को एक मरीज लेकर वह लखनऊ पीजीआई गया था। वहां से लौटने के बाद एंबुलेंस खड़ी कर दी थी। किसी मरीज का रेफरल न मिलने से वह कमरे पर सोने चला गया था। सुबह आग लगने की जानकारी मिली। यह तो अच्छा रहा कि घटना के समय एंबुलेंस में स्टाफ और मरीज नहीं था। एफएसओ शिवराम यादव ने बताया कि दमकल की दो गाड़ियां भेजी गई थीं। आग पर काबू पा लिया है। कारणों का पता अभी नहीं चला सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed