{"_id":"669816ec2d7af208460f1074","slug":"fire-broke-out-in-a-clothes-shop-extinguished-after-five-hours-unnao-news-c-221-1-sknp1054-117176-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कपड़े की दुकान में लगी आग, पांच घंटे बाद बुझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कपड़े की दुकान में लगी आग, पांच घंटे बाद बुझी
विज्ञापन
उन्नाव। शार्ट शर्किट से सदर बाजार में दो मंजिला इमारत में आग लग गई। उस पर काबू पाने में पांच घंटे लगे। इस दौरान दूसरी मंजिल पर रहने वाले व्यापारी व उनका परिवार फंस गया। फायर ब्रिगेड ने दीवार तोड़कर आग में फंसे लोगोें को डेढ़ घंटे बाद बाहर निकाला।
शहर के बड़ा चौराहा सदर बाजार निवासी राम जी गुप्ता की भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर साड़ी व हैंडलूम की दुकान है। उसके ऊपर पहली मंजिल पर पर्दे, कुशन आदि की दुकान है। दूसरी मंजिल पर रामजी व उनका परिवार रहता है।
मंगलवार रात करीब 12 बजे भूतल की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कपड़े की वजह से आग फैल गई और पहली मंजिल पर पहुंच गई। लोग जब तक समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा परिवार और एक रिश्तेदार दूसरी मंजिल में फंस गया। लोगों ने कोतवाली पुलिस और अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। सीएफओ अनूप सिंह, एफएसओ शिवराम यादव, सीओ सिटी सोनम सिंह भी पहुंचीं। अग्निशमन जवानों ने चार दमकल की गाड़ियों की मदद से आग बुझाई व व्यापारी रामजी गुप्ता, बेटे नयन गुप्ता, छोटू और साढ़ू विजय शंकर को निकाला।
विज्ञापन
रामजी ने पत्नी रेनू गुप्ता के दूसरी मंजिल पर कमरे में फंसे होने की जानकारी दी तो खलबली मच गई। आनन-फानन बगल की इमारत से पहुंचकर अग्निशमन जवानों ने कमरे की दीवार तोड़कर रेनू को बाहर निकाला। करीब डेढ़ घंटे तक फंसे होने से उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग बुझाने में सुबह के पांच बज गए। एफएसओ ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। पीड़ित के अनुसार 25 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
-- -- -- -- -- -- -
आसपास के व्यापारी दहशत में रहे
सदर बाजार की जिस इमारत में आग लगी उससे सटी बड़ी वीडी मार्केट है। सदर बाजार में कपड़ा, कास्टमेटिक, पॉलिथीन, प्लॉस्टिक, सराफा आदि सहित सैकड़ों दुकानें हैं। आग की तेज लपटे होने से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दुकानदार भी पहुंच गए और जब तक आग नहीं बुझी व्यापारी वहीं डटे रहे। आग बुझने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।