फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fire breaks out in plastic granule manufacturing factory, two-storey building collapses

Unnao News: प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, दो मंजिला इमारत ढही

Sun, 17 Aug 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 17 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in plastic granule manufacturing factory, two-storey building collapses
फोटो-11- नेहरु बाग ​स्थित प्ला​स्टिक दाना बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने के बाद भवन निकलती लपटे - फोटो : संवाद
उन्नाव। मगरवारा नेहरूबाग में प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्टरी के गोदाम में शुक्रवार रात एक बजे आग लग गई। चारों तरफ से धुआं और लपटें उठने पर आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सीएफओ अनूप सिंह टीम के साथ पहुंचे। पांच दमकल से आग बुझाने में मुश्किल हुई तो कानपुर से भी दो फायर टेंडर मंगाए गए। दीवारें गर्म होकर दरकने के साथ गिरने लगीं। इसी बीच फैक्टरी की पहली मंजिल भी ढह गई।
विज्ञापन

चपेट में आकर सीएफओ सहित छह कर्मियों को चोटें आईं। तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। शुक्लागंज निवासी फैक्टरी मालिक के अनुसार बिल्डिंग सहित करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली (शुक्लागंज) के मोहल्ला गंगानगर निवासी आशीष साहू की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेहरूबाग में दो मंजिला इमारत में प्लास्टिक के कबाड़ से दाना बनाने की फैक्टरी संचालित थी। यहां पुरानी पॉलीथिन, बोतलें व अन्य प्लास्टिक कबाड़ को काटने के बाद गलाकर दाना बनाया जाता था। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी होने से फैक्टरी बंद थी। रात करीब एक बजे फैक्टरी की पहली मंजिल से तेज धुआं लपटें देख पास के मकान में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। पुलिस को 112 पर घटना की सूचना दी। सीएफओ अनूप सिंह चार दमकल वाहन और टीम के साथ पहुंचे। प्लास्टिक और पॉलीथिन भारी मात्रा में रखे होने से आग बुझाने में मुश्किल हुई तो बीघापुर फायर स्टेशन से एक और दमकल मंगाई। फैक्टरी चारों तरफ से बंद होने से आग की लपटों से दीवारें गर्म होने और धुएं से बनी गैस से दीवारें दरकने लगीं। पानी की बौछार से ईंट टूटकर गिरने लगीं। चपेट में आकर सीएफओ के अलावा एफएसओ राममिलन भारती, लीडिंग फायर मैन गंगाधर मिश्र, प्रमोद कुमार मिश्र, केपी सिंह चालक राजनारायण को चोटें भी आईं। आग नियंत्रित न होते देख कानपुर से दो और दमकल वाहन बुलाए गए। रात करीब तीन बजे आग पर आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि ज्वलनशील सामान होने से रुक-रुक कर लपटें और धुआंं उठता रहा। इसे देखते हुए सीएफओ ने एक दमकल को शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक वहीं लगाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएफओ अनूप सिंह ने बताया कि शार्टशर्किट होने से आग लगने का अनुमान है। बाद में गहनता से जांच की जाएगी। आग को बुझाने में तीन घंटे लगे। दीवारें गिरने से उन्हें व साथी कर्मियों को चोटें भी आई हैं। गनीमत रही कि छुट्टी होने के कारण कोई कर्मचारी या श्रमिक नहीं था। पास के मकान में रहने वाले पांच लोगों को पहले ही वहां से हटा दिया गया था। एहतियात के तौर पर उस मकान में भी पानी की छिड़काव किया गया था। वहीं फैक्टरी में अग्निशमन की कोई व्यवस्था नहीं थी।

--

फोटो-11- नेहरु बाग स्थित प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने के बाद भवन निकलती लपटे

फोटो-11- नेहरु बाग स्थित प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने के बाद भवन निकलती लपटे- फोटो : संवाद

फोटो-11- नेहरु बाग स्थित प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने के बाद भवन निकलती लपटे

फोटो-11- नेहरु बाग स्थित प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने के बाद भवन निकलती लपटे- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed