{"_id":"6aa1b0ff8029f8df8708e40d","slug":"fir-registered-against-two-swindlers-for-taking-cash-and-jewelry-from-a-woman-unnao-news-c-221-1-uno1001-157349-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महिला से नकदी और जेवर लेने में दो टप्पेबाजों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महिला से नकदी और जेवर लेने में दो टप्पेबाजों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फॉलोअप
महिला से नकदी और जेवर लेने के मामले में दो टप्पेबाजों पर प्राथमिकी
पुलिस ने की पावा चौराहे और बेधनू से उमरायखेड़ा जाने मार्ग पर लगे सीसीटीवी जांचें
संवाद न्यूज एजेंसी
चकलवंशी। महिला को झांसे में लेकर नकदी और ज्वैलरी लेने के मामले में पुलिस ने बाइक सवार दो टप्पेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए।
माखी थानाक्षेत्र के कस्बा चकलवंशी निवासी अनुज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को मां गुड़िया पैतृक गांव सफीपुर के उमरायखेड़ा गई थी। बताया था कि वह खेती में लगे श्रमिकों और ट्रैक्टर का खर्च देने जा रही थी। पावा-उमरायखेड़ा संपर्क मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों ने बेटे की मौत का झांसा देकर 20 हजार रुपये और ज्वैलरी ले ली थी।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों टप्पेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पावा चौराहे और बेधनू से उमरायखेड़ा जाने मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है, जल्द खुलासा किया जाएगा।