{"_id":"e2af1c6fa1c045f12d0ec7b5274cc15d","slug":"fir-on-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान टीचर पर छात्रा से छेड़छाड़ का मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान टीचर पर छात्रा से छेड़छाड़ का मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 21 Mar 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। बिछिया विकासखंड के एक गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा ने प्रधान टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा के पिता ने प्रधान टीचर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
छात्रा का कहना है कि 16 मार्च को प्रधान टीचर ने विद्यालय में उनके साथ छेड़छाड़ की। उस समय विद्यालय की सहायक टीचर बगल में संचालित आंगबाड़ी केंद्र पर थीं। छात्रा ने यह बात जाकर अपने घर में बताई। छात्रा के पिता ने इसकी शिकायत बीईओ से की। बीईओ ने मामले की जांच के लिए खंड शिक्षाधिकारी बिछिया को लगाया।
विज्ञापन
बीईओ उमाकांत कनौजिया का कहना है कि छात्रा के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि विद्यालय स्टाफ इस घटना को इंकार कर रहा है। स्टाफ का कहना है कि प्रधान टीचर स्कूल में कोई भी बारात रुकने से मना कर देते हैं इसलिए उनके साथ ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें कितनी सत्यता है वह जांच में ही सामने आएगी।