{"_id":"6830c41c8886e031230ba777","slug":"fir-lodged-against-bjp-leader-his-son-and-three-others-for-blackmailing-a-woman-through-objectionable-photos-unnao-news-c-221-1-uno1001-131536-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आपत्तिजनक फोटो के जरिए युवती को ब्लैकमेल करने पर भाजपा नेता व बेटे समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आपत्तिजनक फोटो के जरिए युवती को ब्लैकमेल करने पर भाजपा नेता व बेटे समेत तीन पर रिपोर्ट
Sat, 24 May 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 24 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक भाजपा नेता व उसके बेटे समेत तीन पर आपत्तिजनक फोटो व वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल करने की रिपोर्ट शुक्रवार को दर्ज की गई है। पीड़िता का आरोप है कि 70 हजार के जेवर आरोपियों ने लिए हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मगरवारा गांव निवासी भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बीरू सिंह के बेटे कार्तिक ने सोशल मीडिया की मदद से उसकी नाबालिग बेटी से नजदीकियां बढ़ाईं। बाद में उसने मोबाइल से बेटी की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। उन्हीं के जरिए आरोपी ने बेटी को ब्लैकमेल किया और जेवर की मांग की। न देने पर बदनाम करने के साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस पर सहमी बेटी ने युवक को करीब 70 हजार कीमत के जेवर सौंप दिए।
इसकी शिकायत जब भाजपा नेता से की गई तो उन्होंने मदद नहीं की, उल्टे गाली-गलौज कर भगा दिया। बताया कि बीरू सिंह अपने को भाजपा का पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बताता है। वहीं, तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता पुत्र सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कार्तिक सिंह को पूछताछ के लिए उठाया तो उसने कचौड़ी गली निवासी सराफ को जेवर बेचने की बात बताई। पुलिस ने उसे भी उठाकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि भाजपा नेता, उनके बेटे सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीसरे युवक पर आरोप है कि उसने आरोपी से पीड़िता की चेन खरीदी है। इसकी जांच चल रही है। जिस ज्वैलर्स की दुकान में जेवर बेचने की बात सामने आई है, उसके मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।