फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fifty thousand rupees were stolen from retired Amin's pocket

Unnao News: सेवानिवृत्त अमीन की जेब काट पचास हजार उड़ाए

Sat, 11 Nov 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 11 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fifty thousand rupees were stolen from retired Amin's pocket
सोनिक। धनतेरस पर जेवर खरीदने जा रहे सेवानिवृत्त अमीन को रास्ता पूछने के बहाने कार सवार युवकों ने बैठा लिया और जेब काट कर पचास हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने दही थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

आवास विकास ए ब्लॉक निवासी सेवानिवृत्त अमीन सतीशचंद्र शुक्ला ने दही थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि उन्होंने सदर बाजार में एक सराफ के यहां कुछ ज्वैलरी बनवाई थी। धनतेरस पर रुपये देकर उसे उठाना था। शुक्रवार दोपहर वह सराफा दुकानदार को 60 हजार रुपये देने जा रहे थे। पीड़ित के मुताबिक पैंट की जेब में 50 हजार रुपये थे और शर्ट की एक जेब में 40 हजार रुपये थे। रायबरेली क्रासिंग के पास एक कार में सवार दो युवकों ने उनके बगल में कार रोकी और लखनऊ जाने का रास्ता पूछा। रास्ता बताने के बाद वह पैदल बड़ा चौराहा की ओर चल दिए। कार सवार फिर पीछे से आए बोले हम भी उधर ही जा रहे हैं, गाड़ी से छोड़ देंगे। बैठने के बाद उन्होंने कार के शीशे बंद कर दिए। शीशा खोलने के लिए कहा और शक होने पर शोर मचाना शुरू किया तो बगल में बैठे युवक ने क्रासिंग के पास उतार दिया। उतरने के बाद देखा जेब कटी थी और पचास हजार रुपये नहीं थे। लेकिन तब तक कार सवार यू-टर्न लेकर शहर की ओर जा चुके थे। थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed