फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   field,kisaan,adhikari

प्याज की खेती किसानों के जीवन में ला रही खुशहाली

Fri, 25 Mar 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
field,kisaan,adhikari
प्याज की खेती दिखाते किसान विनोद पटेल। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। प्याज की खेती किसानों के जीवन में खुशहाली भर रही है। नवीनतम प्रजाति सुखसागर तो महाराष्ट्र के नासिक के प्याज को भी टक्कर दे रही है। सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के तमाम किसान इसकी खेती से मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन

सिकंदरपुप कर्ण के हरसिंहपुर गांव निवासी किसान विनोद पटेल ने प्याज की सुखसागर किस्म बोई। अच्छी पैदावार ने उनके जीवन के दुख दूर कर दिए हैं। एक बीघा खेत में 55 क्विंटल प्याज की पैदावार हुई। उनकी देखा-देखी क्षेत्र के तमाम किसानों ने प्याज की खेती को अपनाया है।
विज्ञापन

जिले में प्याज की खेती का आच्छादन क्षेत्रफल करीब तीन हजार हेक्टेअर हो गया है। सरकारी बीज हरियाणा, पंजाब से आते हैं, लेकिन विनोद ने बताया कि उन्नत प्रजाति सुखसागर की खेती 100 से 110 दिन में तैयार होने वाली यह प्रजाति मानसून को छोड़ हर सीजन में बोई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश अधिक होने पर फसल खराब होने की संभावना रहती है। ठंड का मौसम सबसे अनुकूल होता है, जितनी ज्यादा सर्दी उतनी ज्यादा पैदावार।
किसान विनोद ने बताया कि वह एक बीघा में प्याज की खेती करते हैं। बीज व अन्य लागत समेत प्रति बीघा 28 हजार रुपये तक का खर्च आता है। प्याज 20 रुपये किलोग्राम तक में बिक जाता है। इससे उन्हें 80 से 90 हजार रुपये मिल जाते हैं। बताया कि यह प्याज नासिक के प्याज से भी अच्छा है। जल्दी खराब नहीं होता और अधिक समय तक भंडारित किया जा सकता है।
जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा ने बताया कि जिले के किसान प्याज की खेती करते हैं, लेकिन अभी आच्छादन क्षेत्रफल कम है। सुखसागर प्रजाति का प्याज किसानों की आमदनी के लिहाज से अच्छा है।

उद्यान विशेषज्ञ डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि सुखसागर प्रजाति काफी अच्छी है। प्रयास किया जा रहा है कि यह बीज जिले में भी रियायती दाम पर किसानों को उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed