फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Father who raped daughter arrested

Unnao News: बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला पिता गिरफ्तार

Thu, 30 May 2024 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Father who raped daughter arrested
नवाबगंज। नाबालिग बेटी से उसका पिता ही दुष्कर्म करता रहा। दो महीने पहले बेटी की हालत बिगड़ने पर वह उसे गांव छोड़ गया। मां ने डॉक्टर को दिखाया तो उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। उसने बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता की मां ने पति के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पति लखनऊ में रहकर मजदूरी करता है और वह गांव में रहती है। उसकी (17) साल की बेटी पति के साथ लखनऊ में रहती थी। दो माह पहले पति बेटी को यह कहकर छोड़ गया कि इसकी हालत सही नहीं रहती। लेकिन बेटी से बात करने पर सच्चाई सामने आई। उसे डॉक्टर को दिखाया तो वह गर्भवती थी। एक माह बाद बेटी की हालत और बिगड़ गई।
विज्ञापन

उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसने बच्चे को जन्म दिया था। पति से जब उसने घटना की जानकारी लेनी चाही तो वह गोलमोल जवाब देने के साथ मारपीट पर उतर आए। उसी समय महिला ने पति पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। बुधवार दोपहर आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि आरोपी पर पहले से रिपोर्ट दर्ज थी। वह फरार चल रहा था। उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed