{"_id":"64ab0542a1a5f6598e084184","slug":"father-killed-in-road-accident-son-injured-unnao-news-c-221-1-sknp1054-355-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"hardoi Accident News: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
hardoi Accident News: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा की हालत गंभीर
Mon, 10 Jul 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर है। बाइक चला रहा बेटा हेलमेट लगाए था। दही थानाक्षेत्र के दुआ जमुका गांव निवासी धर्मदास (68) बेटे चंदन गौतम (35) के साथ बाइक से लखनऊ के सरोजनी नगर में रहने वाले रिश्तेदार के यहां रविवार सुबह गए थे।
रात करीब नौ बजे घर लौटते समय लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आशाखेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन बाइक में पीछे से टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में बाइक में पीछे बैठे धर्मदास और बाइक चला रहा बेटा चंदन घायल हो गए। घटना के समय उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का काफिला गुजरने वाला था।
इसके चलते सीओ संतोष सिंह, पुलिस फोर्स के साथ कुछ ही दूरी पर मौजूद थे। जानकारी पर दोनों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया और चंदन की हालत गंभीर है। मृतक धर्मदास पेशे से मजदूर था। सीओ ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।