फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmers in fair farming tips

किसान मेले में दिए खेती के टिप्स

Mon, 29 Jun 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 29 Jun 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers in fair farming tips
उन्नाव। छोटा किसान गेहूं व धान की खेती करके अपने परिवार की आवश्यकताआें को पूरा नहीं कर सकता है। इसलिए उसे पारंपरिक खेती के साथ-साथ शाकभाजी उपजाकर आय बढ़ा सकता है। टीकरगढ़ी में किसानों के जीवन स्तर को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है जिनके पास सिंचाई का पर्याप्त साधन है। ये जानकारी सांसद आदर्श ग्राम टीकरगढ़ी में उद्यान व कृषि विभाग के वैज्ञानिकों ने किसान मेले में दीं।
विज्ञापन


रविवार को किसान मेले के समापन अवसर पर किसानों की भारी भीड़ रही। जिला उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने किसानों को बताया कि इस गांव में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को शाकभाजी की खेती करने पर प्रति 0.20 हेक्टेअर के लिए चार हजार रुपये का अनुदान सामग्री के रूप में बीज व कृषि निवेश व पाली लोटनल आदि उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से संकर टमाटर, मिर्च, शिमला मिर्च, पातगोभी व संकर लौकी आदि की खेती करवाई जाएगी।
विज्ञापन


सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि केंद्र की सरकार किसानों के हित में काम करने के लिए वचनबद्ध है। केंद्र की सभी योजनाओं को हर एक किसान तक पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा आदर्श ग्राम के निवासियों के लिए उन्होंने हर सुविधा उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। कृषि विज्ञान केंद्र धौरा की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में किसानों को गृह उपयोगी वस्तुओं को घर में तैयार करने के तरीके बताए गए। केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एके सिंह ने किसानों को केंद्र द्वारा चलाई जा रही कृषि एवं विकास से संबंधित योजनाओं के विषय में किसानों को विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान सांसद साक्षी महाराज के साथ पूर्व विधायक कृपाशंकर सिंह, कुंवर अजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी अतींद्र सिंह, वैज्ञानिक डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. विकास, डॉ. नवीन, अशोक कटियार, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश लोधी, अनुभव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed