{"_id":"5e4450d68ebc3ee5bc0e346d","slug":"farmer-s-condition-deteriorates-while-guarding-crop-death-unnao-news-knp544245999","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल की रखवाली करते समय किसान की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल की रखवाली करते समय किसान की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
मृतक विश्नू की फाइल फोटो।
- फोटो : UNNAO
चकलवंशी (उन्नाव)। माखी थानाक्षेत्र के धत्ताखेड़ा में छुट्टा मवेशियों से रात में फ सल की रखवाली करते समय किसान की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां किसान की मौत हो गई। परिजन किसान की ठंड लगने से मौत होने की बात कह रहे हैं। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थानाक्षेत्र के बंदाखेड़ा के मजरा धत्ताखेड़ा निवासी विश्नू (45) पुत्र स्व. बाबूलाल राजमिस्त्री के साथ खेती-किसानी करता था। दिन में मजदूरी और रात को मवेशियों से बचाने के लिए फसलों की रखवाली करता था। मंगलवार को मजदूरी करके घर लौटा और खाना खाकर फ सल ताकने के लिए खेत पर चला गया। जहां उसको ठंड लग गई। देररात उसको पेट दर्द होने पर घर में पत्नी गुड्डी को सूचना दी। पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। पत्नी गुड्डी ने पुलिस को तहरीर दी है। मौके पर पहुंचे पावा चौकी प्रभारी राम औतार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के दो बेटियां कंचन व लक्ष्मी हैं। कंचन की शादी हो गई है। एक बेटा रामजी का रो-रोकर बुरा हाल है। एक छोटा भाई था जिसकी दो वर्ष पूर्व अचानक मौत हो गई थी। छुट्टा मवेशियों के प्रति किसानों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस को सूचना दी है।