{"_id":"69b5a3999b268d0fa00e94b6","slug":"farmer-murdered-for-talking-to-woman-on-phone-unnao-news-c-221-1-sknp1054-146835-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महिला से फोन में बात करने पर की गई किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महिला से फोन में बात करने पर की गई किसान की हत्या
विज्ञापन
फोटो- 22-हत्यारोपी गुलाब सिंह। स्रोत: पुलिस
फतेहपुर चौरासी। भिखारीपुर गांव में पांच दिन पहले फसल की रखवाली करने गए किसान की सोते समय धारदार हथियार से की गई हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह प्लॉट का विवाद नहीं बल्कि गांव की एक महिला से लगातार फोन पर बात करने से नाराज उसके पति ने की थी। पुलिस को घटना में नामजद किए गए आरोपियों की संलिप्तता नहीं मिली है। वहीं मृतक के बेटे ने घटना में कुछ और लोगों के भी शामिल होने का शक जताया है।
फतेहपुर चौरासी थाना के गांव भिखारीपुर निवासी कन्हैयालाल (55) की 10 फरवरी की रात खेत में फसल की रखवाली करते समय धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई थी, पोस्टमार्टम में 17 चोटें मिली थीं। 11 फरवरी को मृतक के बेटे राकेश ने प्लॉट की रंजिश बताते हुए गांव ही नंगू, सोहन और दैनीपुरवा निवासी हरिपाल व ज्ञानी के खिलाफ पिता की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मृतक के मोबाइल के सहारे जांच शुरू की तो पूरी कहानी ही बदल गई।
थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के मोबाइल फोन की सीडीआर से पता चला कि इसी गांव के गुलाब सिंह के मोबाइल से कन्हैयालाल की लगातार काफी दिनों से दिन में कई-कई बार बात होती थी। शक होने पर गुलाब सिंह से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल लिया। एसओ के अनुसार उसने बताया कि कन्हैयालाल उसकी पत्नी से आए दिन बात करता था। उसे कई बार समझाया भी, लेकिन वह नहीं माना। इसी खुन्नस में खेत में फसल की रखवाली करते समय कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। एसओ ने बताया कि हत्यारोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से 300 मीटर दूर झाड़ियों से हत्या में प्रयोग कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
विज्ञापन
वहीं पिता की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने वाले बेटे राकेश का कहना है कि जिस तरह से पिता के शरीर पर वार किए गए थे, उससे केवल एक व्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम देना संभव नहीं है। उन्होंने और गहनता से जांच की मांग की है।
मृतक के बेटे राकेश का कहना है कि जिस तरह से पिता के शरीर पर वार किए गए थे, उससे केवल एक व्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम देना संभव नहीं लगता है। उन्होंने और गहनता से जांच की मांग की है। पुलिस के पास जाने से पहले गुलाब सिंह ने मृतक के बेटे राकेश को फोन किया था, जिसमें उसने अपना बयान दर्ज कराने को कहा। जांच में यह भी सामने आया कि गुलाब सिंह, हत्या में नामजद नंगू के भाई का बेटा है और वह भी प्लॉट में हिस्सेदार था। किसी को उस पर शक न हो, इसलिए हत्यारोपी गुलाब सिंह मृतक के परिवार से लगातार मिल-जुल रहा था।