फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmer killed three, including current

करंट से किसान सहित तीन की मौत

Wed, 06 Jul 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो /उन्नाव Updated Wed, 06 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed three, including current
सड़क पर शव रखकर जाम लगाए ग्रामीणों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जिले में दो स्थानों पर करंट की चपेट में आने से किसान सहित तीन की मौत हो गई। माखी के कोरारी कला में रास्ते में लटकते तार की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। इससे गुस्साए लोगों ने उन्नाव- हरदोई मार्ग जाम कर दिया। इसी तरह बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अवैक गांव में दो दिन से टूटे पड़े विद्युत तार जोड़ते समय करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


चकलवंशी संवाददाता के अनुसार माखी थाना क्षेत्र कोरारी कला गांव निवासी तेजभान सिंह (48) मंगलवार तड़के करीब चार बजे साइकिल से अपने खेत में जा रहे थे। वे घर से कुछ दूर  कोरारीकला व पुरवाहार जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचे थे कि बीच रास्ते में झूल रहे हाईटेंशन तार नहीं देख पाए। बिजली के तार में साइकिल सहित फंस गए। इस बीच साइकिल जलने लगी और उनका बायंा पैर कटकर अलग हो गया। इसी दौरान खेत से लौट रही उसकी विवाहित बेटी प्रीती (20) की निगाह पिता पर पड़ी।
विज्ञापन


वह दौड़ी और पिता को बचाने के चक्कर में बुरी तरह झुलस गई। चीख सुन आसपास के ग्रामीण मंौके पर पहुंचे। बांस बल्ली के जरिए प्रीती को तार से अलग किया और जिला अस्पताल भेजा। जहां से उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। ग्राम प्रधान पति अश्वनी तिवारी ने निगम के जेई व एसडीओ को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा।  इससे गुस्साए ग्रामीणोें ने तेजभान का शव उन्नाव- हरदोई मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जर्जर तारों को दुरुस्त कराने के लिए कई बार मांग की गई। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने मुआवजा दिलाने का भरोसा देकर रास्ता खुलवाया।  गंजमुरादाबाद  संवाददाता के अनुसार  बांगरमऊ के मटकुरी से अवैग गांव के लिए गई 11 हजार केवीए की लाइन सोमवार को विवेकानंद इंटर कालेज के पास टूट गई। शाम करीब पांच बजे इसी गांव के रहने वाले अतुल कनौजिया (25) पुत्र सुभाष कनौजिया और भूरा (22) पुत्र रामधार तार जोड़ने का प्रयास करने लगे। वे तार खींचकर पोल की ओर ले जा रहे थे कि अचानक विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई। इस बीच दोनोें धू-धूकर जलने लगे।


यह देख खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें तार से अलग किया, लेकिन तब तक दोनोें ने दम तोड़ दिया था। जेई विजय सैनी ने बताया कि बांगरमऊ ग्रामीण की सप्लाई शाम 7 से सुबह 5 बज तक दी जाती है। उन्होंने बताया कि अनुमान यह है कि दोनों युवकों ने सोचा कि विद्युत आपूर्ति 7 बजे पहले शुरू नहीं होगी और तार जोड़ने लगे। लेकिन रमजान और ईद के त्योहार को चलते भरपूर बिजली देने के निर्देश हैं। आपूर्ति उपबलब्ध होने से मंगलवार शाम को 5.40 बजे ही आपूर्ति चालू हो गई और यह हादसा हो गया। उन्होंने विद्युत लाइन टूटे होने की घटना से इनकार करते हुए बताया कि एक युवक पोल पर चढ़कर फ्यूज बांध रहा था और आपूर्ति शुरू होने पर करंट लगा, जिससे पोल पकड़े खड़ा दूसरे युवक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed