{"_id":"6515c2c38588107dfc083206","slug":"farmer-dies-due-to-poison-accused-of-murder-unnao-news-c-221-1-sknp1054-3703-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जहर से किसान की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जहर से किसान की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
सफीपुर। बाजार से लौटा किसान घर में बेहोश होकर गिर गया। परिजन मियागंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें जहर से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
आसीवन थानाक्षेत्र के कस्बा मियागंज के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी मायाराम (50) बुधवार शाम को मियागंज बाजार गए थे। देर शाम वह गंभीर हालत में घर के बाहर पहुंचे और बेहोश होकर गिर गए। अचानक बेहोश होने पर परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लाए। डॉक्टर ने शरीर नीला देखकर जहर खाने की आशंका जताते हुए मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने पड़ोस के ही युवकों पर जहर देने की आशंका जाहिर करते हुए हत्या का आरोप लगाया। बताया कि दो दिन पहले शराब के नशे में मायाराम का इन दो युवकों से विवाद हुआ था। उन्हीं ने जहर देकर मारा है। मृतक की पत्नी किरन और बच्चों में विपिन, सचिन और तीन बेटियों सहित सभी का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि नशे की हालत में घर के बाहर गिरकर घायल होने की सूचना मिली थी। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसमें जहर की पुष्टि हुई है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।