फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmer dies due to electric shock while wiring fan

Unnao News: पंखे का तार लगाते समय उतरा करंट, किसान की मौत

Sun, 17 Aug 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 17 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electric shock while wiring fan
फोटो-4- श्रीपाल (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
मौरावां (उन्नाव)। बरौला गांव में शुक्रवार शाम घर में बिजली के बोर्ड में टेबल फैन का स्विच बोर्ड में तार लगाते समय किसान को करंट लग गया। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौरावां थानाक्षेत्र के बरौला गांव निवासी श्रीपाल (50) खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। 15 अगस्त की शाम चार बजे गर्मी लगने पर वह घर में रखे टेबल फैन चलाने के लिए उसका तार बिजली के बोर्ड में लगाने लगे। तार में प्लग न लगा होने और तार कटा होने से श्रीपाल करंट की चपेट में आ गया। जमीन पर पड़ा देख परिजनों को जानकारी हुई तो सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। श्रीपाल की पत्नी संतोष कुमारी ने बताया कि उनके तीन बेटों में संदीप, जितेंद्र और अर्जुन हैं। सभी पंजाब के लुधियाना में रहकर प्लंबर का काम करते हैं। उनको सूचना दी गई है। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि करंट से किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed