{"_id":"65663544d7d4c912fd0bcdb4","slug":"farmer-dies-due-to-bee-attack-unnao-news-c-221-1-sknp1054-6451-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत
विज्ञापन
नवाबगंज। खेत पर काम कर रहे किसान पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में मौत हो गई।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के हीराखेड़ा गांव निवासी किसान अनिल कुमार (40) मंगलवार शाम खेत पर काम कर रहा था। पास में ही एक पेड़ में लगे छत्ते से निकल कर मधुमक्खियों ने अनिल पर हमला बोल दिया। उसने बचाव के काफी प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हो पाया और बेहोश होकर गिर गया। पास के खेत में मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी।
धुआं आदि की मदद से मधुमक्खियों को भगाने के बाद भाई संतोष सिंह उसे अस्पताल लेकर जा रहा थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुमन, मां कलावती और बच्चों में विमलेश व विपिन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।