{"_id":"66562a754327fa2ded09ac95","slug":"farhadpur-market-fragrant-with-mango-fragrance-dussehri-sales-begin-unnao-news-c-221-1-sknp1055-114963-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आम की खुशबू से महकी फरहदपुर मंडी, दशहरी की बिक्री शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आम की खुशबू से महकी फरहदपुर मंडी, दशहरी की बिक्री शुरू
विज्ञापन
हसनगंज। फरहदपुर मंडी से दशहरी आम की खरीद शुरू हो गई है। व्यापारियों ने मंडी में डेरा डाल दिया है। व्यापारी 30 से 35 रुपये प्रति किलो में कच्चा आम खरीद कर उसे अन्य राज्यों में पैकिंग करके भेज रहे हैं।
अजगैन मोहान मार्ग पर फरहदपुर गांव में लग रही मंडी में दूसरे राज्यों के व्यापारियों का आना शुरू हो गया है। किसानों से 30 से 35 रुपये किलो में कच्चा आम खरीद कर व्यापारी उसकी कैरट में पैकिंग करा वाहनों से मुंबई, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, अहमदाबाद, गोरखपुर, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, हरियाणा, पंजाब आदि की मंडियों में भेज रहे हैं। इससे आसपास के गांवों के श्रमिकों को रोजगार भी मिल रहा है।
बागवानों का कहना है कि जून से दशहरी की मांग अन्य राज्यों की मंडियों में और बढ़ेगी। 10 जून तक लंगड़ा प्रजाति का आम मंडी में आ जाएगा। व्यापारी राम सिंह, राज किशोर, याकूफ, सब्बू व तामिल ने बताया कि विदेशी तोता परी, बादाम प्रजाति का आम जून के अंतिम सप्ताह तक खत्म हो जाएगा। दशहरी की मांग अभी और बढ़ेगी।