फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Family members expressed displeasure over action taken against CO and demands not being met

Unnao News: सीओ पर कार्रवाई और मांगे पूरी न होने से परिजनों ने जताई नाराजगी

Mon, 01 Jan 2024 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Family members expressed displeasure over action taken against CO and demands not being met
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरवा। एसपी कार्यालय परिसर में आत्मदाह करने वाले भूलेमऊ गांव निवासी सपा कार्यकर्ता श्रीचंद्र के परिजनों से सोमवार को मोहान विधायक ने मुलाकात की। मृतक के परिजनों ने सीओ पर कार्रवाई और मांगे पूरी न होने पर नाराजगी जताई। विधायक ने परिजनों को मुख्यमंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया है। सोमवार को परिजनों ने श्रीचंद्र की तेरहवीं भी की।

कोतवाली क्षेत्र के भूलेमऊ गांव निवासी श्रीचंद्र ने 27 दिसंबर को एसपी कार्यालय परिसर में सीओ दीपक सिंह पर तीन लाख रुपए लेकर आरोपियों की मदद करने का आरोप लगा केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली थी। गुरुवार देर रात केजीएमयू लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसने मौत से पहले अपने बयान में सीओ को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। मौत के बाद परिजनों ने प्रशासन से पांच मांगे रखी थीं। जिसमें मृतक की पत्नी को नौकरी के साथ सरकार से आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री आवास और भरण पोषण के लिए पट्टे की जमीन की मांग और सीओ को निलंबित करने की मांग की थी। सोमवार को मृतक श्रीचंद्र की तेरहवीं में मोहान विधायक बृजेश रावत शामिल हुए। परिजनों ने मांगे पूरी न होने को लेकर नाराजगी जताई तो उन्होंने कछ दिनों बाद मुख्यमंत्री से परिजनों की मुलाकात कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कार्यवाहक एसओ राजेश यादव ने बताया कि गांव में माहौल शांत है हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed