{"_id":"61900e0d58295f5d422bd494","slug":"fallo-up-unnao-news-knp6638148174","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगंज के बीज भंडार प्रभारी के स्पष्टीकरण से अधिकारी संतुष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबगंज के बीज भंडार प्रभारी के स्पष्टीकरण से अधिकारी संतुष्ट नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। नवाबगंज के राजकीय बीज भंडार कार्यालय का नवाबगंज ब्लाक प्रमुख के तथाकथित प्रतिनिधि के निरीक्षण करने की प्रभारी द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण से अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। प्रभारी ने अपने स्पष्टीकरण में प्रमुख के प्रतिनिधि के आने का जिक्र किया है। सीडीओ ने जिला कृषि अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
नवाबगंज ब्लाक प्रमुख रोशनी रावत के तथाकथित प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ ब्लाक के राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने बीज भंडार प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर स्टॉक रजिस्टर चेक किया था।
किसी संवैधानिक पद या अधिकारी न होने और अनाधिकृत रूप से सरकारी कर्मचारी की कुर्सी पर बैठने और अभिलेख चेक करने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा से जानकारी मांगी थी। कृषि अधिकारी ने इस संबंध में नवाबगंज के बीज भंडार प्रभारी रामकिशोर से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
नवाबगंज में तथाकथित प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह ने क्षेत्र पंचायत कार्यालय में अपना पद नाम लिखा रखा है। इसकी जानकारी जब सीडीओ तक पहुंची तो उन्होंने वहां के प्रभारी बीडीओ मनीष कुमार से मामले में जवाब तलब किया है। सीडीओ ने कहा है कि बोर्ड पर नाम आदि तुरंत हटवाएं। साथ ही जवाब दें कि आखिर प्रतिनिधि द्वारा कैसे बोर्ड पर नाम लिखा गया और उनके स्तर से कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।