फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fake report, investigation by assistant engineer for second installment of MP fund

सांसद निधि की दूसरी किस्त के लिए सहायक अभियंता ने दी फर्जी रिपोर्ट, जांच

Thu, 27 Feb 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fake report, investigation by assistant engineer for second installment of MP fund
उन्नाव। जिले के सरकारी मुलाजिम भ्रष्टाचार में पीछे नहीं हैं। अफसर से लेकर कर्मचारी तक इसमें शामिल हैं। एक मामले में डीआरडीए के सहायक अभियंता ने सांसद निधि के दो कामों की दूसरी किस्त रिलीज कराने के लिए फर्जी रिपोर्ट दे दी। वहीं, दूसरे मामले में समाज कल्याण अधिकारी के बाबू ने एससी उत्पीड़न योजना में दी जाने वाली सहायता राशि की दूसरी किस्त देने के लिए अवैध धनराशि की मांग की। दोनों ही मामलों में सीडीओ ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सिकंदरपुर सरोसी विकासखंड के ग्राम पिंडोखा निवासी सुजीत कुमार पुत्र बनवारी लाल की माता रामवती की 17 अगस्त 2019 को हत्या कर दी गई थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद सरकार ने अनुसूचित जाति अत्याचार उत्पीड़न योजना के तहत आश्रित को 8.25 लाख रुपये स्वीकृत किए। साथ ही समाज कल्याण विभाग के जरिए पहली किस्त के रूप में 4.12 लाख रुपये पिता बनवारीलाल को मिल गए। इसके बाद जब दूसरी किस्त जारी करने का समय आया तो समाज कल्याण विभाग के बाबू ने सुजीत से 50 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन

सांसद क्षेत्र विकास निधि से विकासखंड बीघापुर के ग्राम गिरिजानगर में प्राइमरी पाठशाला से बाबू लोधी के सामने वाले मंदिर तक सीसी/नाली और सुमेरपुर में ग्राम चोटिहा में नन्हकऊ लोधी की दुकान से रमेश कुमार लोधी के घर तक सीसी/नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इन कार्यों में दूसरी किस्त जारी करने की संस्तुति डीआरडीए के सहायक अभियंता ने की और रिपोर्ट सीडीओ को भेजी। इस रिपोर्ट का सत्यापन हुआ तो पता चला कि दोनों कार्य कानपुर यूपीएसआईसी संस्था करा रही है लेकिन सहायक अभियंता ने रिपोर्ट में आरईएस द्वारा कार्य कराए जाने की जानकारी दी। इसके अलावा लोकार्पण के पत्थर की जांच में जो फोटो लगाई उसमें एडिटिंग की बात सामने आई। माना गया कि अभियंता ने कार्य का स्थलीय निरीक्षण नहीं किया और मनमानी रिपोर्ट दी। इस पर सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण तलब करते हुए दो दिन में जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि यदि समय से संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलेगा तो कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी, डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि 50 हजार रुपये मांगने के मामले की जांच जिला समाज कल्याण अधिकारी को दी गई है। तीन दिन में जांच आख्या मांगी है। साथ ही योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 में स्वीकृत आवेदन और भेजी गई धनराशि की जानकारी मांगी है। वहीं, फर्जी रिपोर्ट देने के मामले में सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed