फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Failure to cut the salaries of the 23 recommendations

गैरहाजिर 23 का वेतन काटने की संस्तुति

Fri, 30 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 30 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Failure to cut the salaries of the 23 recommendations
पुरवा। विद्यालय से नदारद रहने पर बीईओ असोहा ने सहायक शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व सहचर सहित 23 शिक्षक व कर्मचारियों के खिलाफ एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है। अधिकारी ने गैरहाजिर मिले शिक्षक व कर्मचारियों की सूची बनाकर बीएसए को भेज दी है।
विज्ञापन


पुरवा विकास क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में स्थित विद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारियों के ड्यूटी से गैरहाजिर रहने की शिकायत मिलने पर बीईओ असोहा आरती गुप्ता ने क्षेत्र के विद्यालयों की शुक्रवार को आकस्मिक जांच की। इसमें धौरहरा स्थित विद्यालय के शिक्षामित्र अमर नाथ, शिवदीन खेड़ा के शिक्षामित्र दिलीप, मिर्री कलां के अनुदेशक अजय शंकर यादव, शिवगढ़ की शिक्षामित्र शालिनी अवस्थी, सहांसा की अनुदेशक सुभाषिनी, मुक्तेमऊ के अनुदेशक जितेंद्र, जबरैला के सहायक शिक्षक राकेश कुमार, सुम्हारी खुर्द की शिक्षामित्र कल्पना, बेहटा की शिक्षामित्र मीनाक्षी, इब्राहिमपुर के शिक्षामित्र पशुपति व रुक्मिणी, रामपुर की शिक्षामित्र विनीता, नरायनपुर के शिक्षामित्र आशीष, अघूसा के शिक्षामित्र जितेंद्र सिंह, सरवन द्वितीय की शिक्षामित्र आरती वर्मा, संदौली की शिक्षामित्र गीता, कंचनपुर की शिक्षामित्र कुसुमा व नीतू, कंचनपुर के सहचर चंद्रशेखर, दुड़िया के सहायक शिक्षक पुष्पेंद्र, गोमापुर के शिक्षामित्र नरेंद्र, ज्ञानपुर की सहायक शिक्षिका नीतू सिंह, उतरौरा की शिक्षामित्र रेनू मिश्रा के शिक्षण के समय विद्यालय में मौजूद न रहने पर एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति देते हुए खंड शिक्षाधिकारी ने इसकी सूची बीएसए को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed